फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   पढ़ाई के दबाव में छात्रा ने दी जान

पढ़ाई के दबाव में छात्रा ने दी जान

Thu, 14 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 14 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जिंदगी से हताश बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। बीएड की तैयारी कर रही छात्रा प्रवेश परीक्षा पास न कर पाने के डर से डिप्रेशन में थी। उधर, भाई के थप्पड़ मारने से नाराज होकर एक युवती फंदे पर लटक गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पीजीआई क्षेत्र के मोहारी तेलीबाग निवासी योगेंद्र कुमार सेना के कैंट स्थित हेड क्वार्टर में तैनात हैं। परिवार में पत्नी सुधा के अलावा बेटा राहुल व अंकित है। योगेंद्र की बेटी पूजा (22) नवयुग डिग्री कॉलेज से बीए (तृतीय वर्ष) करने के साथ ही बीएड में प्रवेश की तैयारी कर रही थी। प्रवेश परीक्षा पास करने के दबाव में पूजा डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। बुधवार सुबह रोज की सोकर उठने के बाद चाय-नाश्ता किया। इसके बाद अपने कमरे में चली गई। घर में योगेंद्र के साथ ही बाकी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। अचानक पूजा के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी घबराकर उसके कमरे में पहुंचे। वहां पूजा को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। घबराए मां-बाप ने बेटी को उतारा और ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


भाई ने मारा थप्पड़ तो युवती ने लगाई फांसी ः काकोरी के बड़ा गांव निवासी गोविंद रैदास की बेटी अनीता (18) ने भाई से हुए विवाद के बाद जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को गोविंद एक मामले में लखनऊ कचहरी पेशी पर गया था। पत्नी गौरा अपने दोनों बेटों लालजी व खुनखुन के साथ खेत में काम पर गई थी। दोपहर में लालजी खाना खाने घर आया। इस दौरान उसने अनीता से भी खेत पर जाकर काम करने को कहा। इन्कार करने पर दोनों में कहासुनी होने लगी। इससे गुस्साए लालजी ने उसे थप्पड़ मर दिया। इससे आहत अनीता रोने लगी और खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद लालजी ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर अंदर झांका तो अनीता फंदे पर लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed