{"_id":"124-52030","slug":"Lucknow-52030-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप्टीट्यूट टेस्ट खोलेगा छात्रों की नौकरी की राह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप्टीट्यूट टेस्ट खोलेगा छात्रों की नौकरी की राह
Lucknow
Updated Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने पढ़ाई के साथ ही छात्रों को रोजगार देने पर भी ध्यान केंद्रित किया है। इसके लिए लखनऊ विवि प्रशासन एक निजी कंपनी के साथ मिलकर विवि में ही छात्रों की दक्षता परखने के लिए ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन करेगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों के अंक कंपनियों के साथ शेयर भी किए जाएंगे जिसके आधार पर छात्रों के लिए नौकरी की राह खुल सकेगी।
लविवि एवं एस्पायरिंग माइंड (गुड़गांव) मिलकर 11 से 14 फरवरी तक ऑनलाइन टेस्ट आयोजित कर रहे हैं। यह टेस्ट टैगोर लाइब्रेरी में निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से होगा। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीटीएम, एमए, एमएससी, एमकॉम आदि पाठ्यक्रमों के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इसे पास करने के लिए छात्रों को कई चरणों से गुजरना होगा। इसमें उनके सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, क्वांटेटिव एप्टीट्यूट की परख होगी। इसलिए इस टेस्ट को ऑनलाइन एप्टीट्यूट एंड पर्सनालिटी टेस्ट का नाम दिया गया है। टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों का स्कोर 170 कंपनियों को भेजा जाएगा जिसमें माइक्रोसाफ्ट, एचसीएल, जीनपैक्ट, टाटा जैसे कंपनियां भी शुमार हैं। इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों को टेस्ट के आधार पर फीड बैक भी भेजा जाएगा कि उन्हें अपनी एंप्लायबिलिटी बढ़ाने के लिए किस स्तर पर क्या सुधार की जरूरत है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 8 फरवरी तक अपने नाम, क्लास एवं मोबाइल नंबर की जानकारी के साथ पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए छात्र चीफ प्रोवोस्ट प्रो. राजकुमार सिंह, जियोलॉजी विभाग के डॉ. ध्रुवसेन सिंह, ऑनरेरी लाइब्रेरियन प्रो. अरूप चक्रवर्ती एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राकेश चंद्रा से संपर्क कर सकते हैं।