फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   रिजल्ट की जगह अश्लील फोटो

रिजल्ट की जगह अश्लील फोटो

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के सुरक्षा इंतजाम को धता बताते हुए हैकर्स ने उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर बुधवार सुबह करीब दो घंटे तक अश्लील तस्वीरें दिखाईं। हालांकि, बेसिक शिक्षा परिषद और एनआईसी ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रशिक्षु शिक्षक पद पर भर्ती के लिए www.upbasiceduboard.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए थे। इस वेबसाइट के संचालन की जिम्मेदारी एनआईसी को सौंपी गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षक भर्ती की रैंकिंग जारी की थी। बुधवार सुबह करीब सात बजे आवेदकों ने जब अपनी रैंक देखने के लिए वेबसाइट खोली तो उस पर पोर्न कार्टून चल रहा था। एक आवेदक ने बताया कि वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर उन्होंने क्लिक किया तो जनपद की सूची में रैंक की जानकारी के संबंध में एक पेज खुला। इसमें टीईटी अनुक्रमांक और जन्म तिथि संबंधी सूचनाएं मांगी गई थीं। इसी के ऊपर एक पट्टी में तीन पोर्न कार्टून चल रहे थे। उनका दावा है कि यह कार्टून सुबह नौ बजे तक चला।
विज्ञापन

उधर, बेसिक शिक्षा सचिव संजय सिन्हा से इस संबंध में कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं एनआईसी के निदेशक आरएच खान ने भी ऐसी किसी शिकायत से इन्कार किया है। उनका दावा है कि एनआईसी का सिस्टम सिक्योरिटी ऑडिट के बाद ही शुरू किया जाता है। ऐसे में इस प्रकार की शिकायत की कोई गुंजाइश ही नहीं है। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो सर्वर में सिक्योरिटी लूपहोल्स के चलते हैकर्स कब्जा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed