{"_id":"124-51146","slug":"Lucknow-51146-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल गर्ल चाइल्ड को दाखिले में वेटेज देगा बीबीएयू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल गर्ल चाइल्ड को दाखिले में वेटेज देगा बीबीएयू
Lucknow
Updated Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में सिंगल गर्ल्स चाइल्ड को दाखिले में विशेष वेटेज मिलेगा। नवागत कुलपति ने कार्यभार संभालने के 24 घंटे के भीतर ही सामाजिक सरोकार एवं लैंगिक समानता की तस्वीर बनानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही बीबीएयू नए सत्र से सेल्फ फाइनेंस योजना के एक दर्जन से भी अधिक मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, सोशल साइंस, पब्लिक हेल्थ आदि क्षेत्रों में पाठ्यक्रम शुरू करेगा। इन पाठ्यक्रमों में एससी-एसटी छात्रों को नि:शुल्क दाखिला मिलेगा।
कुलपति पद्मश्री प्रो. आरसी सोबती मंगलवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने विश्वविद्यालय को लेकर अपनी तत्कालीन प्राथमिकताओं के साथ ही दीर्घकालीन योजनाओं पर भी चर्चा की। कुलपति ने बताया कि नए सत्र से प्रवेश के दौरान सिंगल गर्ल चाइल्ड को वेटेज मिलेगा। यदि इकलौती संतान बेटी है और उसने केवल प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई कर लिया है तो सेलेक्टेड लिस्ट में न होने के बावजूद उसे दाखिला दिया जाएगा। कुलपति ने कहा कि उनकी योजना विश्वविद्यालय में नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने की है जिससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित हो सके। इसके लिए दस कमेटियां गठित कर दी गई हैं जो संभावित पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तलाशेंगी। उन्हें दस फरवरी तक रिपोर्ट देने को कहा गया है। बकौल सोबती बीबीएयू मैनेजमेंट सेक्टर, पब्लिक हेल्थ, बॉयाटेक रिजनरेशन जिसमें स्टेम सेल आदि क्षेत्र शामिल हैं उनमें सोशल वर्क, पब्लिक हेल्थ एवं पुलिस साइंस आदि के पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधन को देखते हुए यह सभी पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस योजना में शुरू करेगा। हालांकि इसमें एससी-एसटी छात्रों को नि:शुल्क दाखिला मिलेगा।
इंजीनियरिंग व लॉ की भी होगी पढ़ाई
प्रो. सोबती ने कहा कि हमारी कोशिश है कि विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के भी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसका स्वरूप इंटर-डिसप्लिनिरी एवं इंटर ब्रांच का होगा। मसलन मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र साथ में इलेक्ट्रॉनिक्स भी पढ़ सकेगा। इसके अलावा फाइव ईयर लॉ कोर्स शुरू करने का भी प्रस्ताव बीबीएयू तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम मेडिकल एजुकेशन विद एडवेंचर भी शुरू करने के इच्छुक हैं लेकिन इसके लिए काफी बड़ी राशि की जरूरत है। इसलिए इसमें अभी समय लगेगा।