{"_id":"124-50803","slug":"Lucknow-50803-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मार्च तक पांच सब्सिडी सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मार्च तक पांच सब्सिडी सिलेंडर
Lucknow
Updated Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। जिन्होंने अब तक तीन रियायती सिलेंडर ले लिए हैं उन्हें मार्च तक दो और सिलेंडर मिल सकते हैं। इससे पहले 14 सितंबर से 31 मार्च तक महज तीन सिलेंडर दिए जाने थे। सरकार के फैसले के बाद आनुपातिक आधार पर तेल कंपनियों की बैठक में इस पर जल्द निर्णय की उम्मीद है। बड़े परिवारों के लिए जिन्होंने तीनों सब्सिडी वाले सिलेंडर ले लिए थे उन्हें दो और सिलेंडर मिलने से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। तीनों तेल कंपनियों के राज्य समन्वयक व इंडियन ऑयल कंपनी के जीएम बीएस कैंथ ने बताया कि सरकार के सब्सिडी सिलेंडरों की संख्या साल में 9 करने के बाद अब जल्द ही तेल कंपनियां विचार-विमर्श के बाद इनके वितरण की नई व्यवस्था का ऐलान करेंगी। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था को लागू करने के लिए सॉफ्टवेयर के डेटा बेस में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। इसमें थोड़ा समय लग सकता है। सॉफ्टवेयर अपडेट होते ही चालू वित्तीय वर्ष में उपभोक्ता को मिलने वाले सब्सिडीयुक्त सिलेंडरों की संख्या का औपचारिक तौर पर घोषणा कर दी जाएगी। 9 रियायती सिलेंडर किए जाने से आनुपातिक आधार पर 14 सितंबर के बाद 31 मार्च तक उपभोक्ता को मिलने वाले तीन सब्सिडी सिलेंडरों की संख्या पांच हो सकती है। इसके बाद एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में एक उपभोक्ता को साल में नौ सब्सिडीयुक्त सिलेंडर मिलेंगे।
अब हर माह डीजल की दरें भी तय करेगी रिव्यू कमेटी ः पेट्रोल की तरह अब पंप से बिकने वाले डीजल के दाम भी बाजार दर के हिसाब से तेल कंपनियां ही तय करेंगी। बीएस कैंथ ने बताया कि सरकार के फैसले के बाद अब तेल कंपनियां पेट्रोल व नॉन सब्सिडी व फ्रीसेल सिलेंडरों के दाम की तरह हर माह के अंत में डीजल की फुटकर विक्रय दर का निर्धारण रेट रिव्यू कमेटी के माध्यम से तय करेंगी। इससे हर माह पेट्रोल की तरह डीजल के दाम भी अब घटते बढ़ते रहेंगे।