फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   संप्रेक्षण गृह से दो लड़कियां फरार

संप्रेक्षण गृह से दो लड़कियां फरार

Wed, 16 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 16 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय महिला संप्रेक्षण गृह की दो लड़कियां सोमवार को फरार हो गईं। देर रात जब महिलाओं और लड़कियों की गणना की गई तो वहां हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी दोनों का मंगलवार तक कुछ पता नहीं चला। अधीक्षिका की सूचना पर डीपीओ ने हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों और कर्मचारियों पर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो राजकीय महिला संप्रेक्षण गृह की दो लड़कियां सोमवार शाम अपना सामान बांध फरार हो गईं। देर रात जब ये बात खुली तो अधीक्षिका सावित्री ने इसकी सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) को दी। डीपीओ ने तत्काल इसकी सूचना हजरतगंज थाने पर दी। डीपीओ हरिकांत शर्मा ने बताया कि लड़कियों के भागने की सूचना देर रात मिली जिससे उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि संप्रेक्षण गृह के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ही लड़कियां फरार हुईं। मामले की सख्त जांच करवाकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फरार हुई उन्नाव और लखीमपुर की लड़कियों में एक पर केस चल रहा था और दूसरी अनाथ थी। जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा। उधर, राजकीय महिला संप्रेक्षण गृह के सूत्रों की मानें तो इसके पहले भी एक महिला यहां से फरार हो चुकी है जिसे अब तक तलाशा नहीं जा सका है। मंगलवार दोपहर राजकीय महिला संप्रेक्षण गृह पहुंचे डीपीओ शर्मा ने अधीक्षिका सावित्री समेत यहां के पूरे स्टाफ को फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा है कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधीक्षिका को देर से सूचना देने का दोषी पाया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed