फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   आठ पीजी कॉलेजों को लविवि की नोटिस

आठ पीजी कॉलेजों को लविवि की नोटिस

Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने आठ परास्नातक कॉलेजों को पीजी पाठ्यक्रमों की संबद्धता समय से पूरी करने के लिए नोटिस जारी की है। इन सभी कॉलेजों में संचालित पीजी पाठ्यक्रमों की संबद्धता 30 जून को समाप्त हो रही है। लविवि प्रशासन ने कॉलेजों को पंद्रह दिन के अंदर पैनल भेजकर निरीक्षक मंडल प्राप्त करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि प्रक्रिया पूरी न होने पर नए सत्र से इन पाठ्यक्रमों में दाखिले प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। रजिस्ट्रार जेबी सिंह की ओर से जिन आठ कॉलेजों को नोटिस जारी की गई है उनमें दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या महाविद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय, महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय, आईटी डिग्री कॉलेज, जय नारायण डिग्री कॉलेज, कालीचरण डिग्री कॉलेज, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज एवं शिया डिग्री कॉलेज शामिल हैं। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या महाविद्यालय में समाजशास्त्र, इतिहास अर्थशास्त्र एवं गृह विज्ञान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय में इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र एवं गृह विज्ञान, महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय में भूगोल, हिंदी, समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र, आईटी डिग्री कॉलेज में इकोनॉमिक्स, बॉयोटेक्नोलॉजी, केमेस्ट्री, जय नारायण डिग्री कॉलेज में हिन्दी एवं एमकॉम, कालीचरण डिग्री कॉलेज में समाजशास्त्र एवं एमकॉम, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में समाजशास्त्र एवं शिया डिग्री कॉलेज में अप्लाइड इकोनामिक्स एवं स्टेटिक्स के पीजी पाठ्यक्रम वर्तमान में संचालित हो रहे हैं। इन कॉलेजों से कहा गया है कि पत्र निर्गत होने की पंद्रह दिन के भीतर विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्धारित मानकों को पूरा कर लें और स्थलीय निरीक्षण के लिए निरीक्षक मंडल प्राप्त कर उनकी निरीक्षण आख्या 31 मार्च तक विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा दें। प्रक्रिया पूरी न होने पर नए सत्र से इन परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed