{"_id":"124-50532","slug":"Lucknow-50532-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी के साथ फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी के साथ फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड!
Lucknow
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पिछले तीन-चार दिन से खिली धूप का लुत्फ उठा रहे शहरवासियों को एक बार फिर कंपकंपा देनी वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि एक बार फिर हल्की बूंदाबांदी के साथ बर्फीली हवाएं राजधानी समेत आसपास के मैदानी इलाकों में ठंड का दौर ला सकती हैं। बादल छाने के साथ ही होने वाली बूंदाबांदी लोगों को कंपकंपाएगी। उधर, बीते कई दिनों से दिन में खिल रही चटख धूप रविवार को भी खिली। तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री की छलांग लगाते हुए 25 डिग्री के ऊपर तक जा पहुंचा। रविवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।
पारे के जमाव बिंदु तक पहुंचने के बाद लगातार दिन में खिल रही चटख धूप रविवार को भी खिली, जिसके चलते पार्कों और बाजारों में रौनक दिखीं। मॉल्स, सिनेमा हॉल से लेकर प्राणि उद्यान तक में लोग पहुंचे। दोपहर में तो धूप में इतनी तेजी थी कि लोगों को गर्म कपड़े तक उतारने पड़े। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि वायुमंडल में बदले विंड पैटर्न के चलते मौसम सूखा रहा, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया कि मौसम का ये मिजाज ज्यादा दिन नहीं रहेगा। 3 से 4 दिनों के बाद सप्ताह के मध्य तक मौसम फिर करवट लेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी समेत आसपास के मैदानी इलाकों में बादलों के छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। उसके बाद पहाड़ों से आती बर्फीली हवाओं का दौर एक बार फिर शुरू होगा, जिससे कड़ाके की ठंड फिर लौटेगी।