{"_id":"124-49446","slug":"Lucknow-49446-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से भी ठंडा लखनऊ, पारा 3.1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से भी ठंडा लखनऊ, पारा 3.1
Lucknow
Updated Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। शीतलहरी के चलते लुढ़क रहे न्यूनतम तापमान ने बृहस्पतिवार को दिसंबर में अब तक का सबसे सर्द दिन बनाया। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री लुढ़ककर 3.1 डिग्री पर जा पहुंचा। शहर की ये रिकॉर्डतोड़ सर्दी पहाड़ी शहर शिमला को भी मात दे रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में पिछले साल की ही तरह दिसंबर का यह सप्ताह अपने तीखे तेवर से लोगों को सताने लगा है। 26 दिसंबर 2011 को राजधानी का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। पारे की इस गिरावट ने तब बीते लगभग छह दशकों का रिकॉर्ड तोड़ा था। मौसम विज्ञानी ने आने वाले दिनों में और अधिक कड़ाके की ठंड व गलन की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को लोगों ने दिसंबर की अब तक की सबसे सर्द सुबह का सामना किया। 8 से 10 किमी. की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने सुबह से ही लोगों को ठिठुराया। गलन का हाल यह था कि दस्ताने, मफलर और टोपी के बावजूद दोपहिया वाहनों से दफ्तर जाते लोगों की रफ्तार सामान्य ही दिखी। सुबह कोहरे के बाद दोपहर तक हल्की धुंध रही, लेकिन उसके बाद सूर्यदेव कोहरे की चादर से बाहर निकले तो घरों में कैद बच्चों ने भी मैदानों और पार्कों का रुख किया। गुनगुनी धूप ने लोगों को कुछ राहत दी। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
न्यूनतम तापमान ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड ः बृहस्पतिवार को दिन के न्यूनतम तापमान ने बीते पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ा। 19 दिसंबर 2007 को दिन का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शाम को सूरज ढलने से पहले ही 12 से 15 किमी. की रफ्तार से चले बर्फीली हवा के झोंकों ने गलन बढ़ाई। शाम को गली-चौराहों पर लोग अलावों के पास जुटे दिखे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि बर्फीली हवाओं से पारा लुढ़क रहा है और गलन बढ़ रही है। आने वाले दिनों में सुबह के मौसम का यही मिजाज रहेगा। न्यूनतम पारे में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दोपहर बाद धूप खिलेगी।
बीते 10 सालों में यूं कांपा दिसंबर
तारीख न्यूनतम तापमान
27 दिसंबर 2012 3.1
26 दिसंबर 2011 2.9
30 दिसंबर 2010 4.7
28 दिसंबर 2009 4.4
26 दिसंबर 2008 6.3
19 दिसंबर 2007 3.6
31 दिसंबर 2006 5.6
15 दिसंबर 2005 5.0
28 दिसंबर 2004 6.0
28 दिसंबर 2003 6.8
11 दिसंबर 2002 6.0
कुछ ज्यादा ही ठंडा है यह दिसंबर
इस बार दिसंबर माह बीते कुछ सालों की अपेक्षा ज्यादा ही सर्द है। 27 दिसंबर के बीते तीन सालों के आंकड़े देखें तो दिन का अधिकतम तापमान 22 और 23 डिग्री के आसपास बना रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन
तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
27 दिसंबर 2012 3.1 13.0
27 दिसंबर 2011 4.9 23.6
27 दिसंबर 2010 6.2 23.3
27 दिसंबर 2009 4.5 22.8