{"_id":"124-49310","slug":"Lucknow-49310-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार ने महिला से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार ने महिला से की छेड़खानी
Lucknow
Updated Tue, 25 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में कार सवार युवक ने सोमवार रात एक महिला से छेड़खानी की। चीख पर दौड़े पति ने विरोध जताया तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने सड़क हादसे व मारपीट का मामला बताया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अलीगंज के सेक्टर-जे में कार से जा रहे युवक ने मूंगफली का ठेला लगाए महिला से छेड़खानी करते हुए ठेले को टक्कर मार दी। चीख पर दौड़े पति ने विरोध जताया। इस पर युवक कार से उतरा और दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एसओ अलीगंज तौफीक अहमद ने छेड़खानी का आरोप गलत बताते हुए जानकारी दी कि आशीष कुमार नामक युवक कार से जा रहा था। इस दौरान कार मूंगफली के एक ठेले से टकरा गई। मूंगफली बेच रही महिला की चीख सुनकर पति धीरज पहुंचा। सड़क पर मूंगफली बिखरी देखकर आशीष को कार से उतारा और हर्जाने की मांग की। इस पर दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। भीड़ एकत्र होने पर धीरज ने आशीष पर छेड़खानी का आरोप लगाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।