{"_id":"124-48916","slug":"Lucknow-48916-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से नाराज छात्रा नहर में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से नाराज छात्रा नहर में कूदी
Lucknow
Updated Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कृष्णा नगर के भोलाखेड़ा में मंगलवार को मां की डांट से नाराज 11वीं की छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी। छात्रा को शोर मचाते देख राहगीरों और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे नहर से निकाला और लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक अब छात्रा खतरे से बाहर है। अमीनाबाद में एक दुकान में काम कर रहे महेंद्र अवस्थी पत्नी रूबी व बेटी पूनम (16) के साथ कृष्णा नगर के भोलाखेड़ा में रहते हैं। महेंद्र की पत्नी रूबी नादरगंज में एक निजी फैक्ट्री में काम करती है। पुलिस के मुताबिक पूनम सर्वांगीण विकास इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। वह कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। मंगलवार सुबह 8:30 बजे स्कूल जाने को लेकर मां ने पूनम को फटकार लगाई और ड्यूटी पर चली गई। मां की डांट से क्षुब्ध पूनम घर से निकली और भोलाखेड़ा स्थित शारदा नहर में छलांग लगा दी। छात्रा को डूबते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मानक नगर व कृष्णा नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा को बाहर निकाला और लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। थोड़ी देर बाद छात्रा को होश आ गया। उसके पूरी तरह स्वस्थ होने पर पुलिस उसका बयान लेगी।
विज्ञापन