{"_id":"124-47177","slug":"Lucknow-47177-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता से भागी छात्रा का नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता से भागी छात्रा का नहीं मिला कोई सुराग
Lucknow
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जीआरपी के लिए गुरुवार को सुजाता (17, काल्पनिक नाम) नाम की छात्रा सिरदर्द बन गई। थाने पहुंचे परिजन ने बताया कि उनकी बेटी अपने मित्र के साथ घर से भागकर लखनऊ आ रही है। उप निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी ने टीम के साथ पंजाब मेल में छापा मारकर पूरी ट्रेन की तलाशी ली लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चला। जीआरपी के मुताबिक परिजन की सूचना को गंभीरता से लिया गया लेकिन छात्रा लखनऊ नहीं पहुंची।
परिजन के मुताबिक फेसबुक पर बरेली निवासी प्रांजल नाम के युवक से सुजाता की दोस्ती हुई थी। पिछले कई महीनों से दोनों नेट पर संपर्क में थे। 20 नवंबर को स्कूल के लिए निकली सुजाता जब घर नहीं पहुंची तो परिजन ने उसे खोजने की कोशिश की। तभी घर से मां का फोन चोरी करके भागी सुजाता ने बताया कि वह ट्रेन में है। इतना कहते ही फोन कट गया। परिजन ने सुजाता के फेसबुक अकाउंट पर मौजूद सभी लड़कों के मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि प्रांजल नाम के लड़के से सुजाता कई दिनों से संपर्क में थी। वहीं, प्रांजल के घरवालों ने प्रांजल के बरेली में न होने की बात कही। जीआरपी के मुताबिक शिकायत पर ट्रेन की तलाशी ली गई लेकिन लड़की नहीं मिली। दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन भी लखनऊ में नहीं है।