{"_id":"124-47174","slug":"Lucknow-47174-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ का कनेक्शन खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ का कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
Lucknow
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मिड-डे-मिल के चेकों से करोड़ों की जालसाजी में पुलिस प्रतापगढ़ का कलेक्शन खंगाल रही है। पुलिस की मानें तो जालसाजी करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड बब्बू तिवारी प्रतापगढ़ से गैंग आपरेट कर रहा था। पेशे से ठेकेदार मास्टर माइंड बब्बू कुंडा और सुल्तानपुर के एक बैंक से मिड-डे-मिल के चेकों से 25 लाख रुपये निकाल चुका है। गोमतीनगर पुलिस की गिरफ्त में आए जालसाजाें बुधवार को इसका खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि जालसाजी कर निकाले गए रुपयों में से 40-40 हजार रुपये उनके हिस्से में आए थे। पुलिस बब्बू की तलाश में प्रतापगढ़ में डेरा जमाए है। पुलिस की मानें तो गैंग से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने मंगलवार को गोमतीनगर के सीएसआई टॉवर की एसबीआई शाखा से मिड-डे-मिल की 971 रुपये की चेक को स्कैन कर 22 लाख रुपये का बनाकर बैंक में भुनाने पहुंचे तीन जालसाजों प्रतापगढ़ के संजय कुमार केसरवानी, लालजी मिश्र व बद्री प्रसाद पटेल को दबोचा था। जबकि, गैंग का मास्टर माइंड प्रतापगढ़ का बब्बू तिवारी भगाने में सफल रहा था। पुलिस बब्बू तिवारी का सिजरा एकत्र कर रही है। पुलिस के अनुसार बब्बू प्रतापगढ़ से गिरोह आपरेट करता है। इधर, पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों ने खुलासा किया है कि बब्बू के लिंक कई बड़े लोगों से हैं। पूरी योजना वही बनाता है और काम होने के बाद तय हिस्सा देता है। आरोपियों ने कबूला कि बब्बू उनके जरिए ही कुंडा व सुल्तानपुर के एक बैंक से 25 लाख रुपये का हेरफेर करा चुका है। उक्त जालसाजी में संजय केरसवानी व लालजी मिश्र को 40-40 हजार रुपये मिले थे। इसके अलावा भी बब्बू कई और जनपदों में लाखों की जालसाजी कर चुका है। आरोपियों के खुलासे के बाद पुलिस ने बब्बू की तलाश तेज कर दी है। प्रतापगढ़ स्थित ठिकानों, रिश्तेदारों व परिचितों के घर ताबड़तोड़ दबिश भी दी गई। मगर, कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस की मानें तो गैंग के कुछ और सदस्यों की जानकारी मिली है। तस्दीक कराकर उनकी भी तलाश कराई जा रही है।
गुजरात पुलिस से भी जानी हकीकत : गोमतीनगर पुलिस ने बुधवार को गुजरात पुलिस से संपर्क कर 1.45 करोड़ रुपये के चेक की हकीकत जानी। पुलिस को शक है कि कहीं गुजरात में एसबीआई की शाखा में चेक लगाने वाले जालसाजों का कनेक्शन प्रतापगढ़ के बब्बू तिवारी से तो नहीं है। गुजरात पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज से जालसाजों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। सीओ गोमतीगनर विवेचक को गुजरात भेजने का भी मन बना रहे हैं।
विज्ञापन
बैंकों को सचेत किया : पुलिस ने एसबीआई बैंकों समेत राष्ट्रीयकृत बैंकों को पत्र लिखकर मिड-डे-मिल के चेकों से भुगतान को लेकर सचेत किया है। पुलिस ने अपने पत्र में लिखा है कि बैंक पूरी जानकारी व पुष्टि के बाद चेकों का भुगतान करें।
साथी को भी ठगा : पुलिस की मानें तो बब्बू तिवारी अपने साथी को भी चूना लगा चुका है। पुलिस गिरफ्त में आए बद्री प्रसाद पटेल ने बताया कि, बब्बू उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे, जो वापस नहीं किए। अपनी रकम वापस लेने के लिए मजबूरन बब्बू का साथ देना पड़ा।