फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   नाबालिग ने की छात्रा से छेड़खानी

नाबालिग ने की छात्रा से छेड़खानी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर पुलिस ने मंगलवार को निशातगंज पुल के नीचे छात्रा से छेड़खानी करते हुए ग्यारहवीं के छात्र को दबोच लिया। आरोपी एक कैबिनेट मंत्री के गनर का भाई है। पकड़े जाने पर उसने पुलिस से भी अभद्रता की। बाद मेें पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपी के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने उसे कोतवाली से जमानत दे दी।
विज्ञापन

निशातगंज स्थित एक इंटर कॉलेज की छुट्टी के बाद गोमतीनगर के जुगौली निवासी छात्रा टैम्पोे का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी वहां आया और उसे बाइक पर बैठने के लिए इशारा किया। छात्रा डर कर पीछे हट गई। शोहदा फिर भी नहीं माना और उस पर अश्लील टिप्पणी की। छात्रा ने शोर मचाया तो राहगीरों ने उसे दबोच लिया। इतने में पुलिस आ गई। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसने अपने को एक कैबिनेट मंत्री के गनर को अपना भाई बताते हुए उन्हें रौब में लेना चाहा। उसने पुलिस से अभद्रता भी की। बाद में पुलिस उसे लेकर कोतवाली गए और छात्रा के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी गुडंबा के एक इंटर कालेज में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन

-
सिफारिशी फोन घनघनाए
आरोपी के पकड़े जाने के कुछ ही देर में महानगर कोतवाली के इंस्पेक्टर के सेलफोन घनघनाने लगा। इंस्पेक्टर बार-बार सफाई दे रहे थे। फोन करने वाला शख्स छात्र को निर्दोष बताते हुए छोड़ने का दवाब बना रहा था। मगर, इंस्पेक्टर ने मीडिया का हवाला देकर उसे छोड़ने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने बाद में उसे कोतवाली से ही जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बीटेक छात्र ने टैम्पो सवार छात्रा से की अभद्रता
पुलिस ने दबोचा और धुनाई कर एमवी एक्ट में किया चालान
लखनऊ। महानगर क्षेत्र में ही मंगलवार अपराह्न बाइक सवार एक बीटेक छात्र ने टैम्पो सवार एक छात्रा से छेड़खानी की। टैम्पो चालक ने विरोध किया तो छात्र ने उससे अभद्रता की। शोर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्र को दबोच लिया। बाद में लिखित शिकायत न मिलने पर पुलिस ने छात्र का एमवी एक्ट में चालान कर दिया।

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे महानगर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की छात्राओं से भरी एक टैम्पो उन्हें घर छोड़ने जा रही थी। रास्ते में निशातंगज पुल चढ़ते वक्त अचानक एक बाइक टैम्पो के पास आई। छात्राओं का आरोप है कि बाइक सवार युवक ने उनके साथ छेड़खानी की। टैम्पो चालक ने विरोध किया तो युवक ने उससे अभद्रता की। शोर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को दबोच लिया। युवक की पहचान इंदिरानगर बी-ब्लाक निवासी अभिषेक तिवारी (21) के रूप में हुई। अभिषेक सुरेंद्रनगर स्थित एक डिग्री कालेज से बीटेक (प्रथम वर्ष) का छात्र है। बकौल पुलिस कोई लिखित शिकायत न मिलने पर छात्र के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed