{"_id":"124-47045","slug":"Lucknow-47045-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब मरीजों को प्राइवेट वार्ड मुफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब मरीजों को प्राइवेट वार्ड मुफ्त में
Lucknow
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अस्पतालों में पैसे वाले ही नहीं अब गरीब मरीज भी एयर कंडीशन्ड कमरों में आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस सुविधा के लिए उन्हें कोई रकम भी अदा नहीं करनी पड़ेगी। स्मार्ट कार्ड से अस्पतालों को भुगतान किया जाएगा। अभी तक गरीब मरीज खर्च वहन नहीं कर पाने की वजह से प्राइवेट वार्ड की सुविधा हासिल नहीं कर पाते थे। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गरीब मरीजों को मुफ्त में प्राइवेट वार्ड देने का आदेश सभी अस्पतालों को जारी किया है।
शहर के अस्पतालों में दो श्रेणी के प्राइवेट वार्ड की सुविधा है, एक डीलक्स व दूसरा सामान्य प्राइवेट वार्ड। डीलक्स वार्ड का एक दिन का 850 रुपये लगता है, जबकि सामान्य वार्ड के लिए 3 सौ रुपये देना पड़ता है। हालांकि इतना खर्च कर गरीब मरीजों का इन वार्डों में ठहरना मुश्किल है। अब स्वास्थ्य विभाग ने नया आदेश जारी करके गरीबों को इन वार्डों में ठहरने का रास्ता खोल दिया है। इसके तहत अस्पतालों में आने वाले गरीब मरीजों को उनकी इच्छानुसार प्राइवेट वार्ड मिलेगा और इसका भुगतान मरीज के स्मार्ट कार्ड से होगा। सुविधा का लाभ उठाने के लिए मरीजों के पास स्मार्ट कार्ड होना जरूरी है।
अभी नहीं शामिल थी यह सुविधा
सरकार ने गरीबों के लिए स्मार्ट कार्ड सुविधा शुरू की है। इसके तहत बीपीएल कार्ड धारक स्मार्ट कार्ड बनवाकर एक साल में 30 हजार रुपये तक का इलाज करा सकता है। हालांकि अभी तक इसमें प्राइवेट वार्ड शामिल नहीं था। वैसे प्राइवेट वार्ड में ज्यादा दिन ठहरने पर मरीज के स्मार्ट कार्ड की रकम जल्द खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
शहर के अस्पतालों में प्राइवेट वार्ड की सुविधा
बलरामपुर जिला चिकित्सालय, राममनोहर लोहिया अस्पताल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल, भाऊराव देवरस अस्पताल में प्राइवेट वार्ड हैं। इन वार्डों में एसी, टीवी फ्रिज व तीमारदार के ठहरने और आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था रहती है। बलरामपुर अस्पताल में डीलक्स वार्ड की सुविधा भी है।
हमें आदेश मिल गया है। अस्पताल में आने वाले गरीब मरीजों को मुफ्त में प्राइवेट वार्ड दिया जाएगा। इसका खर्च मरीज के स्मार्ट कार्ड से वसूला जाएगा। जिनके पास स्मार्ट कार्ड हैं, उन्हीं को इसका लाभ मिलेगा।
डॉ. एसके हसन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल