फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   फिलहाल ब्लॉक नहीं होंगे मल्टीपल कनेक्शन

फिलहाल ब्लॉक नहीं होंगे मल्टीपल कनेक्शन

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। फिलहाल नो योर कस्टमर (केवाईसी) फॉर्म भरने की समय सीमा बढ़ जाने के कारण सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के बाद भी तेल कंपनियां मल्टीपल कनेक्शनों को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू नहीं करेंगी। हालांकि अघोषित तौर पर मल्टीपल श्रेणी में चिह्नित उपभोक्ताओं को सब्सिडीयुक्त सिलेंडर दिए जाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के यूपी अध्यक्ष डीपी सिंह ने गुरुवार देर रात यहां केवाईसी फॉर्म भरने की मियाद 30 नवंबर तक बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केवाईसी फॉर्म भरने को लेकर गैस एजेंसियों पर लगातार उमड़ रही उपभोक्ताओं की भीड़ को देखते हुए फेडरेशन के केंद्रीय पदाधिकारियों व तेल कंपनियों के अधिकारियों ने मियाद बढ़ाने का अनुरोध किया था। तेल मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार रात आठ बजे तक फेडरेशन पदाधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद केवाईसी फॉर्म भरने की समय सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

15 तक भरे गए फॉर्म की फीडिंग 48 घंटे में ः दूसरी तरफ तेल कंपनियों से जुड़े अधिकारियों का कहना था कि 15 नवंबर की शाम तक केवाईसी सत्यापन के आधार पर प्राप्त सूचनाओं को अब केंद्रीकृत स्तर पर तैयार होने वाले नए सॉफ्टवेयर में अपडेट कराया जाएगा। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के रीजनल मैनेजर आरके तिवारी ने अगले48 घंटों में एजेंसियों पर भरवाए गए केवाईसी फॉर्म की फीडिंग नए सॉफ्टवेयर में हो जाने का भरोसा जताया है। उनका कहना था कि इसके बाद ही जिले में केवाईसी फॉर्म भरने वाले उपभोक्ताओं के साथ ही एक ही नाम और पते अथवा अलग-अलग नाम से एक ही एड्रेस पर गैस कनेक्शन लेने वालों की वास्तविक संख्या का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस एजेंसियों पर दिन भर रही भीड़
केवाईसी फॉर्म भरने की मियाद खत्म होने की चिंता के कारण भैया दूज के त्यौहार के बावजूद गुरुवार को अधिकतर गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। हालांकि कुछ एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए केवाईसी फॉर्म भरने के लिए अलग से काउंटर खोल रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed