{"_id":"124-46770","slug":"Lucknow-46770-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर बनने को बचे पांच दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर बनने को बचे पांच दिन
Lucknow
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयार हो रही सूची में नाम बढ़वाने व संशोधन के लिए के लिए मतदाताओं के पास अब केवल पांच दिन बचे हैं। 20 नवंबर को समाप्त हो रहे सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम से पूर्व आयोग ने मतदाताओं की सहूलियत के लिए रविवार को अतिरिक्त व्यवस्था की है। इस दिन जनपद में विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए जाएंगे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के ताजा निर्देशों के अनुसार विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप में बूथ लेवल ऑफीसर (बीएलओ) व अन्य कर्मचारी मौजूदा सूची, नाम बढ़ाने व संशोधन के फॉर्म सहित सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। कैंप का आयोजन सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम समाप्त होने से पहले मतदाताओं को सहूलियत देने के लिए किया जा रहा है। वैसे नाम बढ़ाने व संशोधन के 80 प्रतिशत आवेदन राजधानी में पंजीकरण के विशेष कैंपों के दौरान ही प्राप्त हुए हैं। एक अक्तूबर से चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान आयोग ने 7, 14 व 21 अक्तूबर को विशेष तिथियां घोषित की थीं। इन तीनों दिन मतदताओं की सुविधा के लिए जनपद के सभी 1389 मतदान केंद्रों पर सूची व फॉर्म सहित बीएलओ भेजे गए थे। इस दौरान बीएलओ के माध्यम से निर्वाचन कार्यालय को करीब 87 हजार आवेदन मिले। इनमें 68 हजार आवेदन सूची में नाम बढ़ाने के थे। आयोग के स्तर से पुनरीक्षण की अवधि अक्तूबर माह के बाद दस-दस दिन के लिए दो बार बढ़ाई जा चुकी है।
अब तक बढ़े 1.05 लाख वोटर ः विधानसभा क्षेत्रवार तैयार की जाने वाली सूची में पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अब तक 1.05 लाख लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किए हैं। संशोधन व अपमार्जन के लिए आए आवेदन की संख्या 32 हजार के करीब है। सभी आवेदन जांच की प्रक्रिया में हैं। राजधानी के उपजिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय के मुताबिक अब तक मिले सभी आवेदनों की बीएलओ से जांच कराई जा रही है। जांच में सही पाए जाने पर ही नाम बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी। पुनरीक्षण कार्यक्रम में आए आवेदनों के आधार एक लाख से अधिक वोटर बढ़ने की उम्मीद है।