{"_id":"124-46649","slug":"Lucknow-46649-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों के सामने बाइक ले उड़ा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों के सामने बाइक ले उड़ा चोर
Lucknow
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम ये है कि चोर कानून व्यवस्था को धता बताकर खुलेआम चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जबकि पुलिस हाथ पर हाथ पर धरे बैठी रहती है। रविवार शाम विभूतिखंड क्षेत्र में चोरों ने एक ऐसी ही घटना को अंजाम दिया। चोरों ने युवक के सामने से ही उसकी बाइक उड़ा ली। युवक एक दुकान में खरीददारी कर रहा था। चोरों को बाइक ले जाते देख युवक उसके पीछे दौड़ा भी लेकिन पकड़ नहीं सका।
पुलिस के मुताबिक, विभूतिखंड क्षेत्र के जुग्गौर निवासी प्रवीण यादव की विराखखंड चार में मौरंग की दुकान है। रविवार शाम 7.30 बजे वह दुकान बंद करने के बाद घर जाने के लिए निकला। रास्ते मेें विराजखंड तीन सहारा हास्पिटल के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर यादव चेंबर स्थित एक दुकान में सामान खरीदने के लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से उतरा। सामान लेकर लौटते समय देखा कि एक चोर उनकी बाइक चुराकर भाग रहा है। प्रवीण ने चोर का पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन पकड़ नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर अपनी मोटसाइकिल टीवीएस स्टार और उसके बैग में रखे नोकिया मोबाइल फोन की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।