{"_id":"124-46520","slug":"Lucknow-46520-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरतगंज कोतवाली से बाइक ले उड़े चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरतगंज कोतवाली से बाइक ले उड़े चोर
Lucknow
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि थाने से भी बाइक चुराने से नहीं हिचकते। हजरतगंज कोतवाली परिसर से शनिवार दोपहर एक ट्रांसपोर्टर की बाइक चुरा ले गए। इससे पहले एक दरोगा की मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुंडरी रकाबगंज निवासी ट्रांसपोर्टर दीपेंद्र दुबे सड़क हादसे के एक मामले में समझौते के लिए भाई दीपक की बाइक लेकर हजरतगंज कोतवाली गए थे। पार्किंग में बाइक खड़ी करके वह कोतवाली कार्यालय गए। दो घंटे बाद काम निपटाकर लौटे तो बाइक गायब थी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सिपाही से जानकारी की। बाइक का कुछ पता न चलने पर सीओ व इंस्पेक्टर हजरतगंज से शिकायत करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने कोतवाली परिसर से चोरी की रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया। घटनास्थल अन्यत्र का दिखानेे के लिए दबाव बनाने लगी। रात तक रिपोर्ट नहीं लिखी थी। उल्लेखनीय है कि दो महीने पहले हजरतगंज कोतवाली परिसर से दरोगा राम प्रकाश की बाइक चोरी हो गई थी। बदनामी से बचने के लिए हजरतगंज चौराहे के पास से चोरी दिखाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बाइक का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन