फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   आयुर्वेद कॉलेज में छात्रों से रैगिंग, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

आयुर्वेद कॉलेज में छात्रों से रैगिंग, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में गुरुवार को रैगिंग का मामला सामने आया। सीनियर छात्रों ने जूनियर्स का इंट्रोडक्शन लेने के दौरान आपत्तिजनक सवाल किए। विरोध करने पर गुस्साये वरिष्ठ छात्रों ने जूनियरों को हॉस्टल परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों ने जूनियर्स को उनके चुंगल से छुड़ाया। सीनियरों की पिटाई से एक छात्र के कान से खून निकल आया। पीड़ित छात्रों ने तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने मामले को लेकर वहां मौजूद रहे चार छात्रों में से तीन को हाउस ऑफिसर कार्य और एक को छात्रावास से निकाल दिया है। बाजार खाला स्थित राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के धनवंतरि छात्रावास में गुरुवार दोपहर 20 अक्तूबर को आयोजित होने वाली वेलकम पार्टी को लेकर रिहर्सल चल रही थी। इसी दौरान हाउस ऑफिसर वरिष्ठ छात्र शशिकांत, शब्बीर अहमद, विकास चौधरी और बीएमएस तृतीय वर्ष का छात्र उपेंद्र नाथ वहां पहुंचे। चारों ने रिहर्सल रुकवा कर जूनियर छात्रों का इंट्रोडक्शन लेना शुरू कर दिया। इंट्रोडक्शन के दौरान सीनियरों ने उनसे आपत्तिजनक सवाल पूछने शुरू कर दिए। इसपर बीएमएस प्रथम वर्ष के छात्र उज्ज्वल शिवहरे ने आपत्ति जताई। नाराज सीनियरों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर प्रथम वर्ष के छात्र दिनेश को भी पीटा। बचाव के लिए दिनेश व उज्ज्वल ने शोर मचाया। सीनियर्स ने दोनों को छात्रावास के बाहर धक्का देकर भागने को कहा। जान बचाकर भाग रहे दोनों जूनियरों को छात्रावास परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यह देख जूनियर छात्र गौरव सैनी, अमित पांडेय, पूजा प्रतिभा, शिव मदन सोनकर ने बचाने की कोशिश की।सीनियरों ने उनको भी पीटने का प्रयास किया। अन्य जूनियर छात्रों ने कालेज के अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर बुलाया। मौके पर पहुंचे प्राचार्य आरआर चौधरी को देख वरिष्ठ छात्र भाग निकले। वरिष्ठों की पिटाई से छात्र उज्ज्वल के कान से खून निकल आया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उज्ज्वल की तहरीर पर तीन सीनियर विकास, उपेंद्र व शशिकांत के खिलाफ रैगिंग व शारीरिक प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक दिन पहले भी लिया था इंट्रोडक्शन ः बताया जा रहा है कि इस विवाद की शुरुआत एक दिन पहले हो गई थी। बुधवार को जूनियर छात्र धनवंतरि छात्रावास में वेलकम पार्टी के लिये रिहर्सल कर रहे थे। इसी दौरान हाउस ऑफिसर विकास चौधरी और तृतीय वर्ष के छात्र उपेंद्र नाथ पहुंच गए। उन्होंने उज्ज्वल व दिनेश का इंट्रोडक्शन लिया। उस दौरान विकास ने कई अटपटे सवाल जूनियरों से पूछे। जूनियरों ने हल्के विरोध के बाद जवाब दे दिए। इसको लेकर वे खुन्नस खाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed