{"_id":"8054bbc4-d019-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"94-percent-students-of-maharajganj-district-passed-in-highschool-of-up-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः महाराजगंज अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः महाराजगंज अव्वल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल परीक्षा में उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले का परिणाम सर्वाधिक रहा है। महाराजगंज जिले में 94.79 फीसदी स्टूडेंट्स सफल रहे हैं।
विज्ञापन
पीलीभीत जिले का परिणाम प्रदेश में सबसे कम रहा है। इस जिले से महज 70.95 फीसदी स्टूडेंट्स ही हाईस्कूल की परीक्षा में पास हो पाए हैं।
पिछले कई वर्षों से मेरिट पर कब्जा जमाने वाले कानपुर जिले से इस बार 86.81 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार इलाहाबाद जिले का परिणाम 89.90 फीसदी रहा।
विज्ञापन
जबकि प्रदेश की राजधानी लखनऊ का परीक्षा परिणाम 87.30 फीसदी रहा। परीक्षा परिणामों के लिहाज से लखनऊ प्रदेश में 37वें स्थान पर रहा है।
प्रदेश में इस बार महाराजगंज, संतकबीरनगर, मऊ, आगरा, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, बस्ती, बलिया, मथुरा, हाथरस, हापुड़, शामली का परिणाम 90 फीसदी से अधिक रहा।
हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार 86.63 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं। 91 फीसदी लड़कियां हाईस्कूल की परीक्षा पास करने में कामयाब रहीं हैं।
बाराबंकी जिले के आशुतोष मिश्रा ने 97.33 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश पहला स्थान पाया है।