फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   250 foot high temple of jaigurudev would be wonderful

अदभुत होगा 250 फुट ऊंचा जयगुरुदेव का मंदिर

Sat, 18 May 2013 06:37 PM IST
मथुरा/दिनेश शर्मा
मथुरा/दिनेश शर्मा Updated Sat, 18 May 2013 06:37 PM IST
विज्ञापन
250 foot high temple of jaigurudev would be wonderful

मथुरा में बाबा जयगुरुदेव की पहली पुण्यतिथि (19 मई) को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां चरम पर हैं। इसी दिन बाबा जयगुरुदेव के 250 फुट ऊंचे मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी जाएगी।

विज्ञापन


मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के अहमदाबाद और जयपुर के आर्किटेक्ट ने इसका खूबसूरत डिजाइन तैयार किया है।

गौरतलब है कि 18 मई 2012 को रात्रि 9:30 बजे बाबा जयगुरुदेव का परलोकवास हुआ था। जयगुरुदेव बाबा के लाखों अनुयायियों व देश भर में फैली संगतों की चाहत थी कि मथुरा में बाबा जयगुरुदेव का विशाल मंदिर बनाया जाए। इसके लिए हाइवे पर बाबा जयगुरुदेव आश्रम में गौशाला के निकट मंदिर बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन


बाबा जयगुरुदेव मेला के प्रभारी चरन सिंह यादव ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए डिजाइन जयपुर के मंदिर निर्माण विशेषज्ञ पार्वती एसोसिएट्स और अहमदाबाद के फिरोज खंबाती आर्किटेक्चर्स ने तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

jaigurudev temple















बाबा जयगुरुदेव के गुरु के लिए हाइवे किनारे बनाए गए नाम योग साधना मंदिर से नया मंदिर 80 फुट ऊंचा होगा। नाम योग साधना मंदिर की ऊंचाई 170 फुट है।
jaigurudev temple















यादव ने बताया कि मंदिर में मकराना, सिकंदरा और जयपुर के दूधिया पत्थरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी पहली खेप आ चुकी है।

साथ ही राजस्थान के कारीगरों और ठेकेदारों से बात हो गई है। पुण्य तिथि पर 19 मई को बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज बाबा भूमि पूजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed