{"_id":"ee7facd6-e085-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"2-dead-bodies-were-found-in-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में दिखी उंगलियां, गड़ी हुई थीं देवर-भाभी की लाशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में दिखी उंगलियां, गड़ी हुई थीं देवर-भाभी की लाशें
बुलंदशहर/ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के पौंड्री गांव में देवर-भाभी के शव पड़ोसी गांव जुलेपुरा के खेतों दबे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव में चर्चा है कि अवैध संबंधों के फेर में दोनों की हत्या कर शव जमीन में गाड़े गए हैं।
विज्ञापन
वारदात का पता उस समय चला जब खेतों से गुजर रहे बच्चों ने जमीन में से महिला के हाथ की अंगुलियां बाहर निकली हुईं देखीं।
पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शव जमीन से बाहर निकाले। परिजन इस संबंध में खुलकर बात नहीं कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने दोनों की पहचान की। दोनों के गले पर फांसी लगाने के निशान थे। पता चला है कि गांव पौंड्री में रामजी लाल के घर बुधवार को धार्मिक कार्यक्रम था। आयोजन में दिल्ली के सोनी विहार निवासी रामजी लाल के ताऊ का लड़का रमेश (28) भी पहुंचा था। दोनों शव रमेश और रामजीलाल की पत्नी सुनीता (27) के थे।
विज्ञापन
शव उनके घर से लगभग एक किमी दूर जुलेपुरा गांव में दबे थे। कोतवाली देहात पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनीता का पति घर से गायब है। परिजनों का कहना था कि वो किसी काम से गया है। जबकि शवों के बारे में खुलकर बात नहीं की। गांव में चर्चा है कि देवर-भाभी में अवैध संबंधों के कारण हत्या की गई है।
विज्ञापन
दफन हो जाता हत्या का राज
देवर-भाभी की हत्या के बाद शव गाड़ने के मामले की पुलिस जांच कर रही है। यदि खेत में बच्चे महिला की अंगुलियां निकली हुई न देखते तो यह हत्याकांड का राज भी खेत में ही गड़ा रह जाता है।
माना जा रहा है कि जल्दबाजी में हत्यारे ज्यादा गहरा गड्ढा नहीं खोद पाए और महिला की अंगुलियां बाहर ही रह गईं। साथ ही बरसात होने से भी मिट्टी बह गई और बच्चों ने अंगुलियां देख लीं।
मृतकों के परिजनों से जब पूछा गया कि सुनीता और रमेश कब घर से निकले थे, तो कोई जवाब नहीं दे पाए।
उन्होंने इतना कहा कि वह सब सो गए थे। दोनों जुलेपुरा के खेतों तक कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है। हत्यारों ने वहीं दोनों की हत्या की या फिर कहीं और हत्या करके यहां शव गाड़े हैं। इस बारे में पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है।