फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   13 Year old teenager misdeed with two and half years old Girl in ballia

अश्लील वीडियो देखकर 13 वर्षीय किशोर ने ढाई साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Thu, 18 Mar 2021 09:54 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Thu, 18 Mar 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
13 Year old teenager misdeed with two and half years old Girl in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोर ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात से पहले उसने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित किशोर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


वहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। रेवती थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आई ढाई साल की बच्ची बीते 16 मार्च को खेलते-खेलते पड़ोस स्थित घर में चली गई। वहां मौजूद किशोर ने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी के बाद पीड़िता की नानी ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 18 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी किशोर गोबरहीं ढाले के पास से कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed