फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   SP and RLD's member quarrel

मुलायम-चौधरी के समर्थकों में चले लात-घूंसे

Mon, 24 Mar 2014 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 24 Mar 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
SP and RLD's member quarrel

यूपी के बागपत में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बागपत के पिछड़ेपन का जिक्र होते ही सपाइयों और रालोदियों में एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हुए पहले नोकझोंक हुई और फिर हंगामा से ढिशुम-ढिशुम तक की नौबत आ गई। इतना हल्ला-गुल्ला मचा कि पुलिस भी बुलानी पड़ गई।

विज्ञापन


बाद में दोनों दलों के बड़े नेताओं ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को डांट-डपटकर शांत कर दिया। कार्यक्रम में सपा, भाजपा, आप और रालोद के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। हालांकि, बसपा की ओर से कोई मौजूद नहीं था। जैसे ही बागपत के पिछड़ेपन का मुद्दा छिड़ा, सपाइयों और रालोदियों ने एक-दूसरे के नेताओं को जिम्मेदार बताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बात बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर के लोग न सिर्फ कुर्सियों से उठ खड़े हुए बल्कि हंगामा भी करने लगे। हद तो तब हुई जब गिरेबान तक पकड़ लिए गए। एक-दो ने तो लात-घूंसे भी चला दिए। हंगामा बढ़ता देख सपा नेता साहब सिंह खड़े हुए और सपाइयों से शांत होने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रालोद की तरफ से धनपाल गुर्जर ने रालोदियों को समझाया। इसके बाद थोड़ी देर हंगामा तो हुआ लेकिन फिर मामला शांत हो गया। इस बीच फोन पर पुलिस को खबर दे दी गई। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान पूरे दलबल के साथ पहुंचे लेकिन तब तक हंगामा थम चुका था।


बाद में रालोद के जिलाध्यक्ष अनिल जैन ने सफाई देते हुए कहा कि सपाई संख्या में ज्यादा थे, रालोद से सिर्फ चार लोग ही थे, हंगामा भी सपाइयों ने ही किया। वहीं, सपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर का कहना है कि कुछ बातों को लेकर दोनों ओर से थोड़ा शोर-शराबा जरूर हुआ था लेकिन सपाइयों ने किसी तरह का कोई हंगामा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed