प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत खास तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के लिए की गई है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करना है। इन दिनों भारत में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगार अपना ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। इस कार्ड को बनावने के साथ साथ कामगारों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में भी निवेश करना चाहिए। ई श्रम कार्ड धारक सरकार की इस स्कीम में निवेश करके हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन उठा सकते हैं। असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के लिए एक समय के बाद रोजगार के सभी साधन बंद हो जाते हैं। इस कारण उनके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं होता है। ऐसे में उन्हें आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भारत सरकार की ये स्कीम श्रमिकों की इसी समस्या का समाधान है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PM SYMY: ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन, बस करना होगा ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन