आज के दौर में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं, और आपको लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास मोबाइल फोन देखने को मिल जाएगा। वहीं, कंप्यूटर की जगह अब लैपटॉप लगभग ले चुके हैं। लोग लैपटॉप लेते हैं और अपने ज्यादातर काम इसी पर निपटा लेते हैं। स्कूल/कॉलेज के काम से लेकर दफ्तर के काम तक, लगभग हर एक चीज इस पर हो रही है। लैपटॉप की इसी जरूरत को समझते हुए कई राज्य सरकारें अपने चुनावी घोषणा पत्र में इसे शामिल कर रही हैं, और कई सरकारें इनका वितरण भी कर चुकी है। ऐसे में अगर आप भी फ्री में लैपटॉप चाहते हैं, तो आपको भी ये मिल सकता है क्योंकि उत्तराखंड सरकार की फ्री लैपटॉप योजना के तहत ऐसा हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि उत्तराखंड सरकार की इस योजना का आप कैसे लाभ ले सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62051f3d0b1bd9106e104414","slug":"how-to-registration-uttarakhand-free-laptop-yojana-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UK Free Laptop Yojana: अगर आपको भी लेना है फ्री में लैपटॉप, तो करना होगा बस ये छोटा सा काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
UK Free Laptop Yojana: अगर आपको भी लेना है फ्री में लैपटॉप, तो करना होगा बस ये छोटा सा काम
Fri, 11 Feb 2022 09:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 11 Feb 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार की फ्री योजना क्या है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार की फ्री योजना क्या है
- फोटो : istock
क्या है फ्री लैपटॉप योजना?
- दरअसल, उत्तराखंड की राज्य सरकार द्वारा ये फ्री लैपटॉप योजना शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत उन मेधावी छात्रों को राज्य सरकार लैपटॉप उपलब्ध कराती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हों। ये बच्चे अपनी शिक्षा जारी रख सकें और इन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
उत्तराखंड सरकार की फ्री योजना क्या है
- फोटो : istock
क्या है पात्रता?
- बच्चा उत्तराखंड राज्य से पढ़ाई कर रहा हो
- जिन छात्रों ने 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 फीसदी या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हो
- विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ाई करता हो
- विद्यार्थी की पढ़ाई में रूचि हो
- जो विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार की फ्री योजना क्या है
- फोटो : istock
ये चीजें होनी चाहिए पास में:-
- उत्तराखंड राज्य का स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने का प्रूफ, जैसे- बीपीएल राशन कार्ड
- बच्चे के परिवार का आय प्रमाण पत्र।
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार की फ्री योजना क्या है
- फोटो : istock
ये दस्तावेज भी चाहिए होते हैं:-
- 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- ईमेल आईडी
- बैंक खाते की जानकारी।