त्योहारी सीजन में फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं आप, ऑनलाइन शॉपिंग में रखें इन बातों का ख्याल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 07 Oct 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
You can be a victim of fraud during the festive season, keep these things in mind in online shopping
online shopping - फोटो : Business Recorder

    त्योहार के मौसम तमाम ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर ऑफर्स आते हैं और इस सेल में लोग जमकर खरीदारी करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी भी होगी कि इसी सेल का इंतजार हैकर्स करते हैं। ऐसे में यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत है। आइए जानते हैं ऑनलाइन खरीदारी में आपको किन-किन बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है।

    ऑफर्स पर रहती है चोरों की नजर

    hacker
    hacker - फोटो : Hacker Noon

    एक रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा साइबर अटैक नवंबर-दिसंबर में हुए है। साल 2018 में हर माह 4,800 वेबसाइट पर साइबर अटैक हुए हैं जिनके जरिए लोगों की निजी जानकारी चुराई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 33 फीसदी हमले नवंबर-दिसंबर में हुए। हैकर्स त्योहारी सीजन का इंतजार करते हैं क्योंकि इस दौरान तमाम होटल्स और कंपनियां आकर्षक ऑफर्स देती हैं। ऐसे में छुट्टियों के लिए लोग टिकट बुक करते हैं तो हैकर्स को मौका मिल जाता है।

    विज्ञापन

    साइबर चोर कैसे करते हैं अटैक

    FAKE SITE
    FAKE SITE - फोटो : FAKE SITE

    हैकर्स नामी वेबसाइट से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाते हैं और विज्ञापन के जरिए गूगल पर सबसे ऊपर रखते हैं। ऐसे में जब आप किसी साइट के बारे में सर्च करते हैं तो नकली साइट का लिंक आपको पहले मिलता है। जैसे ही आप नकली साइट पर क्रेडिट-कार्ड का डाटा साझा करते हैं तो तुरंत हैकर्स आपका खाता खाली कर देते हैं।ई-कॉमर्स साइट पर भुगतान के दौरान कार्ड का डाटा चुराते हैं। हैकर्स छोटी कंपनियों को सबसे ज्यादा शिकार बनाते हैं, क्योंकि इनकी सिक्योरिटी मजबूत नहीं होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बचने का क्या है तरीका

    HTTPS
    HTTPS
    1. यदि वेबसाइट के यूआरएल में सिक्योर मोड (https) में नहीं है तो वहां से शॉपिंग ना करें।
    2. किसी के द्वारा भेजे गए लिंक से शॉपिंग ना करें।
    3. रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट (सार्वजनिक वाई-फाई) से खरीदारी और किसी प्रकार की लेन-देन ना करें।
    4. शॉपिंग साइट की स्पेलिंग जांच करें।
    5. कैश ऑन डिलिवरी चुनें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें