Whatsapp पर गूगल की तरह करें सर्च, यह है सेटिंग करने का पूरा प्रोसेस

आज के दौर में व्हाट्सएप (Whatsapp) का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। साथ ही यूजर्स इस प्लेटफॉर्म के जरिए एक दूसरे के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। वैसे तो आमतौर पर यूजर्स को इस एप से जुड़े साधारण फीचर्स की जानकारी होती हैं। लेकिन दूसरी तरफ अब भी ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनको व्हाट्सएप के गुप्त फीचर्स के बारे में नहीं पता हैं। हम आपको ऐसे जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप व्हाट्सएप को गूगल सर्च इंजन की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे व्हाट्सएप को सर्च इंजन में बदला जा सकता है...

दरअसल, यूजर्स व्हाट्सएप बॉट (Whatsapp Bot) के माध्यम से इस एप को सर्च इंजन में बदल सकते हैं। इस फीचर की मदद से उपभोक्ता खेल, मनोरंजन, टेक और देश की टॉप न्यूज सर्च कर सकेंगे। व्हाट्सएप को गूगल सर्च इंजन में बदलने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Whatsapp को बनाएं सर्च इंजन
व्हाट्सएप को सर्च इंजन में बदलने के लिए बॉट Duta.in को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर ओपन करना होगा। यूजर्स को इस साइट पर वर्चुअल असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिससे उनके पुछे गए सवालों के जवाब व्हाट्सएप पर मिल जाएंगे। लेकिन उपभोक्ताओं को सबसे पहले बॉट एक्टिवेट करना पड़ेगा।
- मोबाइल से जरूरी फोटो-वीडियो हो गए हैं डिलीट, तो इन पांच एप्स से करें रिकवर
- इन तरीकों को जानकर आप कभी नहीं होंगे ठगी के शिकार, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद
- ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले नोट कर लें ये अहम बातें, नहीं तो होगा बहुत नुकसान
- Jio के इन कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान में मिलेगा रोजाना 1.5GB डाटा, देखें पूरी लिस्ट