WhatsApp: अब स्टीकर्स के साथ किसी भी मैसेज पर कर सकेंगे रिएक्ट, अब चैटिंग होगी मजेदार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Apr 2025 11:30 AM IST
सार

गौरतलब है कि मेटा के दूसरे प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह फीचर पहले से मौजूद है, हालांकि अभी केवल iOS यूजर्स के लिए। वहीं व्हाट्सएप का नया स्टिकर रिएक्शन फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए आने वाला है, जैसा कि WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है।

WhatsApp may soon let you react to messages with stickers know how to
WhatsApp Custom Sticker Pack - फोटो : WHATSAPP

    विस्तार

    व्हाट्सएप ने दिसंबर 2024 में इमोजी रिएक्शन फीचर पेश किया था, जिससे यूजर्स किसी मैसेज पर इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दे सकते हैं, लेकिन अब मेटा के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म पर एक और दिलचस्प फीचर आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप अब ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स स्टिकर के जरिए भी मैसेज पर रिएक्शन दे सकेंगे। यह केवल मौजूदा फीचर का विस्तार नहीं, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को और भी अधिक मजेदार और अभिव्यक्तिपूर्ण बनाने की कोशिश है।

    गौरतलब है कि मेटा के दूसरे प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह फीचर पहले से मौजूद है, हालांकि अभी केवल iOS यूजर्स के लिए। वहीं व्हाट्सएप का नया स्टिकर रिएक्शन फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए आने वाला है, जैसा कि WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है।

    नई अपडेट के बाद, यूजर्स किसी भी मैसेज या मीडिया पर स्टिकर के साथ रिएक्शन दे सकेंगे। इसके लिए यूजर्स व्हाट्सएप के स्टिकर कीबोर्ड से स्टिकर चुन सकेंगे, चाहे वह व्हाट्सएप के ऑफिशियल स्टिकर स्टोर से डाउनलोड किया गया हो या थर्ड पार्टी ऐप्स से इंपोर्ट किया गया हो। पहले से सेव किए गए स्टिकर भी इस फीचर में काम आएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें