YouTube: बदलने वाला है यूट्यूब का लुक, आ रहा है नया अपडेट
कई Reddit यूजर्स ने इस नए डिजाइन की तस्वीरें भी साझा की हैं। यह बदलाव दिखाता है कि यूट्यूब समय के साथ खुद को अपडेट रखने के लिए लगातार काम कर रहा है, भले ही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी वीडियो कंटेंट पर फोकस कर रहे हों। नया लुक और भी साफ-सुथरा और सुविधाजनक बताया जा रहा है। आइए इस पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विस्तार
यूट्यूब पिछले 10 सालों से लगभग एक जैसे ही लुक में नजर आ रहा था, लेकिन अब बदलाव की बारी है। अपने 20वें जन्मदिन के मौके पर यूट्यूब अपने वीडियो प्लेयर का नया डिजाइन टेस्ट कर रहा है। इस नए बदलाव का मकसद यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाना है।
कई Reddit यूजर्स ने इस नए डिजाइन की तस्वीरें भी साझा की हैं। यह बदलाव दिखाता है कि यूट्यूब समय के साथ खुद को अपडेट रखने के लिए लगातार काम कर रहा है, भले ही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी वीडियो कंटेंट पर फोकस कर रहे हों। नया लुक और भी साफ-सुथरा और सुविधाजनक बताया जा रहा है। आइए इस पर विस्तार से नजर डालते हैं।
कुछ यूजर्स ने नोट किया है कि यूट्यूब की वेबसाइट पर कुछ वीडियो में नया यूजर इंटरफेस दिखना शुरू हो गया है। Reddit पर शेयर की गई तस्वीरों के मुताबिक, नया डिजाइन महत्वपूर्ण कंट्रोल्स के लिए अलग-अलग "कैप्सूल" तैयार करता है। इससे Play/Pause, Next, वीडियो टाइमस्टैम्प चेक करने और चैप्टर्स के बीच नेविगेट करना ज्यादा आसान और स्पष्ट हो गया है।