iPhone की चार्जिंग स्पीड कैसे करें फास्ट

अमर उजाला

Sun, 5 May 2024

Image Credit : Freepik

आईफोन का इस्तेमाल और इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है, मगर काफी लोग इसकी स्लो चार्जिंग से परेशान  रहते हैं। आगे जानिए चार्जिंग स्पीड बेहतर करने के लिए क्या करें।

Image Credit : Freepik

आईफोन को हमेशा असली चार्जर से ही चार्ज करें। अगर आप एपल सर्टिफाइड चार्जर का इस्तेमाल करेंगे तो आईफोन अच्छी गति से चार्ज होगा। 

Image Credit : Freepik

आईफोन फास्ट चार्ज हो, इसके लिए आप हाई वाट वाला एडेप्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Image Credit : Freepik

आईफोन की चार्जिंग स्पीड बेहतर करने के लिए एयरप्लेन मोड को ऑन करें। इससे चार्जिंग पर असर पड़ता है। 

Image Credit : Freepik

कई बार देखा गया है कि लोग फोन के बैकग्राउंड में कई एप्स को चलाते रहते हैं, ऐसे में बैकग्राउंड में सभी एप्स को बंद रखें। 

Image Credit : Freepik

अगर आईफोन की स्क्रीन ब्राइटनेस ज्यादा होगी तो इससे चार्जिंग पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में ब्राइटनेस कम रखें। 

Image Credit : Freepik

आईफोन में लो पावर मोड को ऑन करें, इस फीचर के ऑन होने से फोन की चार्जिंग स्पीड बेहतर हो जाती है। 

Image Credit : Freepik

वायरलेस चार्जिंग से बचें। वायरलेस चार्जिंग सुविधाजनक है, मगर ये कई बार चार्जिंग स्पीड को धीमा कर देती है। 

Image Credit : Freepik

आईफोन को गर्म होने से बचाएं, अगर फोन हीट करेगा तो चार्जिंग स्पीड पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

Image Credit : Freepik

एपल की तरफ से आने वाले सॉफ्टवेयर को लगातार अपडेट करें। इससे चार्जिंग स्पीड बेहतर होती है। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More