काम की बात: पैसा निकालते समय ATM में फंस जाए कार्ड तो ना करें यह गलती, अकाउंट हो जाएगा खाली
एटीएम से पैसे निकालने के दौरान आपकी जरा सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान दे सकती है। ठग आपकी एक गलती का फायदा उठाकर आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ एटीएम फ्रॉड्स और उससे बचने के तरीके के बारे में बताएंगे।

विस्तार
यूपीआई के आने के बाद एटीएम से पैसे निकालने का सिलसिला कम हो गया है लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। एटीएम से पैसे निकालने के दौरान आपकी जरा सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान दे सकती है। ठग आपकी एक गलती का फायदा उठाकर आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ एटीएम फ्रॉड्स और उससे बचने के तरीके के बारे में बताएंगे।
कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें एटीएम मशीन में लोगों के कार्ड के फंसने की शिकायतें मिलीं। कई बार कार्ड मशीन में फंस जाता है और घबराकर हम वहां लिखे हुए कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल कर देते हैं, लेकिन यहां आपको बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। दरअसल मशीन में आपका कार्ड फंसता नहीं है बल्कि ये ठग ही कार्ड को फंसाते हैं। ये कार्ड वाले पोर्ट में दूसरी मशीन लगा देते हैं और फिर कस्टमर केयर के नंबर के तौर पर अपना नंबर वहां चिपकाकर चले जाते हैं। बाद में जब आप शिकार होकर इन्हें कॉल करते हैं तो आप इनके जाल में फंस जाते हैं। कॉल करने से पहले जरूर चेक करें कि नंबर किस तरीके से और वहां लिखा है। यदि किसी आम पेपर पर नंबर लिखकर चिपकाया गया है तो उस पर कॉल ना करें।
एटीएम से पैसे निकालने से पहले और एटीएम के अंदर जाते ही सबसे पहले आपको उसे अच्छी तरह से चेक करना है। आस-पास नजर घूमा लें और सरसरी निगाह से देख लें कि कहीं कोई हिडन कैमरा तो नहीं है। आपको एटीएम कार्ड स्लॉट की भी जांच करनी चाहिए। कई बार बदमाश कार्ड स्लॉट के आस-पास कार्ड रीडर चिप लगा देते हैं, जो एटीएम कार्ड के डाटा और पिन कोड की जानकारी चुरा सकते हैं।
- घर बैठे अपने आधार कार्ड को करें लॉक
- WhatsApp Tips: बिना किसी दूसरे एप की मदद लिए चैट को ऐसे करें लॉक, बहुत ही आसान है सेटिंग
- Windows Photos App: रिलीज हुआ नया अपडेट, ऐसे करें Gen AI मेकओवर फीचर का इस्तेमाल
- Dark Web: कैसी है इंटरनेट की यह काली दुनिया जहां बिक रहा भारत समेत चार देशों की सेना का डाटा, विस्तार से जानें