Windows Photos App:रिलीज हुआ नया अपडेट, ऐसे करें Gen AI मेकओवर फीचर का इस्तेमाल
सार
इस अपडेट के बाद आप किसी फोटो में मौजूद किसी अन्य ऑब्जेक्ट को आप एआई की मदद से आसानी से हटा सकेंगे। नया फीचर एक तरह से मैजिक इरेजर टूल की तरह काम करता है। आइए इसके इस्तेमाल का तरीका जानते हैं....
विज्ञापन

विस्तार
यदि आपके पास कंप्यूटर होगा तो इसकी 80 फीसदी संभावना है कि आप माइक्रोसॉफ्ट विंडोज इस्तेमाल कर रहे होंगे। विंडोज के साथ Windows Photos एप मिलता है जिसमें आप फोटो देख सकते हैं और बेसिक एडिटिंग भी कर सकते हैं। अब माइक्रोसॉफ्ट ने Windows Photos के लिए बहुत ही काम का अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद आप किसी फोटो में मौजूद किसी अन्य ऑब्जेक्ट को आप एआई की मदद से आसानी से हटा सकेंगे। नया फीचर एक तरह से मैजिक इरेजर टूल की तरह काम करता है। आइए इसके इस्तेमाल का तरीका जानते हैं....
- सबसे पहले अपने Windows Photos एप को अपडेट करें।
- अब Windows Photos को ओपन करें।
- आप किसी फोटो सीधे तौर पर Photos एप में ही ओपन कर सकते हैं।
- अब Photos एप में आपको Erase का ऑप्शन दिखेगा।
- अब माउस पर लेफ्ट क्लिक करके उस एरिया को सेलेक्ट करें जिसे आपको हटाना या डिलीट करना है।
- आप इरेजर ब्रश की साइज को भी एडजस्ट कर सकते हैं।
- अंत में ‘Save options’ पर जाएं और save the edited photo पर क्लिक करें।
नोट- Photos एप में इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास विंडोज 11 का होना जरूरी है।
और पढ़ें...
- Dark Web: कैसी है इंटरनेट की यह काली दुनिया जहां बिक रहा भारत समेत चार देशों की सेना का डाटा, विस्तार से जानें
- X Update: इंतजार हुआ खत्म, एलन मस्क ने जारी किया ऑडियो-वीडियो कॉलिंग का फीचर
- WhatsApp Update: अब एक ही एप में चलाएं दो अकाउंट, आया नया अपडेट, यह है तरीका
- Alert: ऑनलाइन स्कैम के पांच तरीके, इनसे बचना है तो यह जरूर जान लें