AC Tips: सावधान! एसी का गलत इस्तेमाल बढ़ा देगा बिजली का बिल, भूलकर भी न करें ये सामान्य गलतियां
एयर कंडीशनर का इस्तेमाल गर्मी के दौरान आम बात है। मगर लोगों को सही जानकारी नहीं होती है, इस वजह से एसी पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही एसी के गलत यूज से बिजली की खपत भी बढ़ती है। इस न्यूज में जानें कुछ टिप्स।

विस्तार
गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है। लोग अपने घरों में गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। गर्मी से राहत लेने के लिए लोग एयर कंडीशनर यानी एसी का इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि, एसी के लंबे समय तक इस्तेमाल करने से इसकी क्षमताऔर कूलिंग पर असर पड़ता है। आगे खबर में जानें एसी का इस्तेमाल करने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
एसी का इस्तेमाल करने वाले अधिकतर लोग ये सोचते हैं कि अगर एसी को कम तापमान पर चलाएंगे तो एसी ज्यादा कूलिंग देगा और कमरे को जल्दी ठंडा करेगा। हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है, एसी को कम तापमान पर चलाने से एसी को ज्यादा काम करना पड़ता है, साथ ही बिजली की खपत भी ज्यादा होती है। ऐसे में एसी को 24 से 26 डिग्री पर सेट करना चाहिए। ऐसा करने से एसी बेहतर कूलिंग देता है। एसी के तापमान को दिन में अलग-अलग समय के हिसाब से सेट किया जा सकता है, इसे प्रोग्रामिंग फीचर कहते हैं, मगर इसका इस्तेमाल बेहद ही कम लोग करते हैं।
ज्यादातर लोग एसी का इस्तेमाल करने के दौरान उसका सही से रखरखाव नहीं करते हैं। खासकर एसी का एयर फिल्टर बदलना और उसे समय-समय पर साफ करना बेहद जरूरी होता है। एयर फिल्टर को हर तीन महीने में बदलना चाहिए। ऐसा करने से एसी की क्षमता ठीक रहती है। साथ ही एसी ठंडी और साफ कूलिंग भी देता है। अगर आप थोड़े-थोड़े समय में एसी की प्रोफेशनल मेंटेनेंस करवाते हैं तो इससे एसी की छोटी-मोटी समस्या सही समय पर दूर हो जाती है।