जरूरी बात: तेजी से खत्म हो रही स्मार्टफोन की बैटरी? ये टिप्स बढ़ा देंगे फोन की बैटरी लाइफ
यदि आपके साथ भी ऐसा है तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको फोन की बैटरी से जुड़ी कुछ टिप्स बताएंगे, जो आपको फोन को बार-बार चार्ज करने से छुटकारा दिला सकते हैं।

विस्तार
आज स्मार्टफोन सभी के पास है और सभी लोग उसकी बैटरी लाइफ से परेशान हैं। स्मार्टफोन कंपनियों ने इस समस्या को फास्ट चार्जिंग से खत्म करने की कोशिश की है, लेकिन यह पूरी तरह से कारगर नहीं है। फोन की बैटरी तेजी से खत्म होने का एक बड़ा कारण यह है कि इंटरनेट का इस्तेमाल फोन पर पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा हो रहा है। कई बार हम फोन की बैटरी के तेजी से खत्म होने के कारण परेशान हो जाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा है तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको फोन की बैटरी से जुड़ी कुछ टिप्स बताएंगे, जो आपको फोन को बार-बार चार्ज करने से छुटकारा दिला सकते हैं।
आजकल स्मार्टफोन में ज्यादा रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले आने लगी है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट जितना अधिक होगा, बैटरी की खपत भी उतनी ही अधिक होगी। बैटरी बचाने के लिए आप फोन की सेटिंग में जाकर रिफ्रेश रेट को ऑटो पर सेट कर सकते हैं, इससे फोन जरूरत के हिसाब से डिस्प्ले को 60Hz या 90Hz पर सेट कर देगा। इससे फोन की बैटरी लाइफ काफी बड़ जाती है।
जरूरत से ज्यादा ब्राइटनेस भी आपके फोन की बैटरी को जल्दी खत्म करती है। आप रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले को भी ऑटो ब्राइटनेट मोड पर सेट कर सकते हैं। कोशिश करें की फोन की ब्राइटनेस को 50 फीसदी पर या इससे कम पर ही रखें या सबसे सही तरीका यह है कि आप इसे ऑटो-ब्राइटनेस मोड पर सेट कर लें, इससे आप काफी बैटरी लाइफ बढ़ा पाएंगे।
- अलर्ट: बैंक से आया कॉल और महिला के खाते से निकल गए 5.24 लाख रुपये, आप ऐसे रहें सुरक्षित
- Cop-28: कूलिंग प्लान पर कायम रहेगा भारत, एसी-फ्रिज जैसी बुनियादी वस्तुओं को आम पहुंच में बनाए रखना लक्ष्य
- Cyber Crime: आईफोन-आईपैड पर साइबर अपराधी कर रहे नियंत्रण, मेमोरी चिप में डाटा भी सुरक्षित नहीं
- X New Subscription: एक्स ने लॉन्च किए दो नए सब्सक्रिप्शन प्लान, जानिए आपको अब क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं