Internal Memory Vs SD Card: आपके स्मार्टफोन के लिए कौन सा स्टोरेज है सही विकल्प?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 15 Sep 2025 05:34 PM IST
सार

Internal Memory Vs SD Card Comparison:

स्मार्टफोन स्टोरेज को लेकर अक्सर कंफ्यूजन रहता है कि इंटरनल मेमोरी चुनें या SD कार्ड? दोनों के अपने फायदे और सीमाएं हैं। गेमिंग, डेटा सिक्योरिटी और स्टोरेज जरूरतों के हिसाब से जानिए आपके लिए कौन सा विकल्प सही है।

विज्ञापन
internal memory vs sd card best storage option for smartphones
इंटरनल मेमोरी और एसडी कार्ड में कौन है बेस्ट? - फोटो : AI

    विस्तार

    आज के समय में स्मार्टफोन केवल कॉलिंग डिवाइस नहीं रहे, बल्कि हमारे डिजिटल लाइफ का अहम हिस्सा बन चुके हैं। वीडियो, फोटो, गेम्स और एप्स की बढ़ती मांग के साथ स्टोरेज की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि फोन में मौजूद इंटरनल मेमोरी ही सही विकल्प है या फिर SD कार्ड लगाकर स्टोरेज बढ़ाना ज्यादा बेहतर है। दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं, जिन्हें समझना आपके लिए सही चुनाव करने में मदद करेगा।

    इंटरनल मेमोरी: तेज और भरोसेमंद

    इंटरनल मेमोरी फोन का स्थायी हिस्सा होती है, जिसमें ऑपरेटिंग सिस्टम और ज़रूरी एप्स इंस्टॉल रहते हैं।

    विज्ञापन

    फायदे:

    बेहतर परफॉर्मेंस क्योंकि यह सीधे प्रोसेसर से जुड़ी होती है।ज्यादा सुरक्षित और करप्शन की संभावना कम।अधिकतर एप्स और गेम्स केवल इंटरनल मेमोरी में ही चलते हैं।UFS स्टोरेज से तेज डेटा रीड/राइट स्पीड मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कमियां:

    स्टोरेज बढ़ाने की गुंजाई नहीं होती।ज्यादा स्टोरेज वाले फोन महंगे होते हैं।

    SD कार्ड: किफायती और एक्सपेंडेबल

    SD कार्ड एक रिमूवेबल डिवाइस है, जिसे जरूरत के हिसाब से फोन में लगाया जा सकता है।

    फायदे:

    32GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प।नए फोन लेने से सस्ता विकल्प।फाइल ट्रांसफर आसान, दूसरे डिवाइस में आसानी से इस्तेमाल।

    कमियां:

    इंटरनल मेमोरी में रीड/राइट स्पीड कम मिल सकती है।सस्ते कार्ड जल्दी करप्ट होकर डेटा लॉस कर सकते हैं।सभी फ्लैगशिप फोन में एसडी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं होते।

    अगर आप स्मूथ और हाई-परफॉर्मेंस अनुभव चाहते हैं, तो इंटरनल मेमोरी ही सही चुनाव है। वहीं अगर आपके फोन में स्पेस कम है और आप सिर्फ मीडिया फाइल्स सेव करना चाहते हैं, तो SD कार्ड किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Nano Banana Trend: लड़कियां बनवाती रहीं साड़ी में फोटोज, उधर Gemini AI की लग गई लॉटरी, टॉप पर आया App!

    यह भी पढ़ें: क्या स्मार्टफोन हो जाएंगे पुराने? आ रही है नई AI तकनीक, बदल जाएगी हमारी पूरी डिजिटल जिंदगी

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें