Nano Banana Trend: लड़कियां बनवाती रहीं साड़ी में फोटोज, उधर Gemini AI की लग गई लॉटरी, टॉप पर आया App!

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 15 Sep 2025 04:44 PM IST
सार

Google Gemini AI Tops App Store Chart In India:

गूगल का Gemini AI चैटबॉट भारत में एप स्टोर चार्ट्स पर नंबर-1 पर पहुंच गया है। हाल ही में लॉन्च हुए 'Nano Banana AI' इमेज एडिटिंग ट्रेंड की वजह से इस एप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और लाखों नए यूजर्स जुड़ चुके हैं।

विज्ञापन
google gemini app tops store charts nano banana ai trend chatgpt india
टॉप पर पहुंचा जेमिनी एआई - फोटो : X/@GeminiApp

    गूगल का Gemini AI चैटबॉट भारत में एप स्टोर चार्ट्स पर नंबर-1 पर पहुंच गया है। हाल ही में लॉन्च हुए 'Nano Banana AI' इमेज एडिटिंग ट्रेंड की वजह से इस एप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और लाखों नए यूजर्स जुड़ चुके हैं।

    Nano Banana AI ट्रेंड हुआ वायरल
    Nano Banana AI ट्रेंड हुआ वायरल - फोटो : X/@GeminiApp

    वायरल हो रहा 'नैनो बनाना ट्रेंड'

    भारत में गूगल का Gemini AI चैटबॉट एप इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। iPhone और Android दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर यह एप App Store चार्ट्स में टॉप पर पहुंच चुका है। इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह गूगल का नया Nano Banana AI वायरल ट्रेंड है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

    Google Gemini
    Google Gemini - फोटो : Google Gemini

    टॉप पर ट्रेंड कर रहा एप

    9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone यूजर्स के लिए अमेरिका के एप स्टोर में भी यह एप फ्री कैटेगरी में पहले स्थान पर है। वहीं, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में यह फिलहाल दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें