Tech Tips: गूगल को अपनी लोकेशन ट्रैक करने से कैसे रोकें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Dec 2024 09:34 AM IST
सार

लोकेशन का इस्तेमाल व्यक्तिगत अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए करती हैं, लेकिन कुछ लोग इसे अपनी गोपनीयता के लिए खतरा मानते हैं। अगर आप भी अपनी लोकेशन ट्रैकिंग को बंद करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

How to stop google from tracking you on android and ios know steps in hindi
Google Maps - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आज के डिजिटल युग में हमारी हर गतिविधि ऑनलाइन रिकॉर्ड होती है और लोकेशन ट्रैकिंग इसका अहम हिस्सा है। गूगल जैसी कंपनियां आपकी लोकेशन का इस्तेमाल व्यक्तिगत अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए करती हैं, लेकिन कुछ लोग इसे अपनी गोपनीयता के लिए खतरा मानते हैं। अगर आप भी अपनी लोकेशन ट्रैकिंग को बंद करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

    लोकेशन हिस्ट्री बंद करें- गूगल आपकी लोकेशन हिस्ट्री को सेव करता है, जिससे आपकी मूवमेंट को ट्रैक किया जा सके।

    स्टेप 1: गूगल अकाउंट में लॉगिन करें।स्टेप 2: गूगल अकाउंट सेटिंग्स पर जाएं।स्टेप 3: "Data & Privacy" सेक्शन में जाएं।स्टेप 4: "Location History" विकल्प पर क्लिक करें और इसे ऑफ कर दें।

    गूगल आपकी वेब और एप एक्टिविटी के जरिए भी लोकेशन सेव करता है।

    स्टेप 1: गूगल अकाउंट सेटिंग्स खोलें।स्टेप 2: "Data & Privacy" सेक्शन में जाएं।स्टेप 3: "Web & App Activity" को बंद करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें