iPhone SE 4: iPhone 16 के कैमरे के साथ लॉन्च होगा नया फोन, नई रिपोर्ट में दावा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Dec 2024 09:48 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक iPhone SE 4 के साथ आइकॉनिक टच आईडी नहीं मिलेगी। टच आईडी को एपल फेस आईडी से रिप्लेस करने की तैयारी में है। इसके अलावा iPhone SE 4 को टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट, 8GB रैम और एपल के एआई फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
iPhone SE 4 will have same rear camera setup as iPhone 16
iPhone SE 4 - फोटो : apple

    विस्तार

    Apple के अपकमिंग आईफोन iPhone SE 4 को लेकर लगातार लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब iPhone SE 4 को लेकर ताजा रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि iPhone SE 4 के साथ वही रियर कैमरा मिलेगा जो कि iPhone 16 सीरीज में है।

    ऐसे में कहा जा सकता है कि iPhone SE 4 के साथ 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल का 48 मेगापिक्सल वाला लेंस वाइड एंगल के अलावा 2x जूम के साथ आता है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक iPhone SE 4 के लिए कैमरा का सप्लायर LG Innotek है जो कि कोरिया की कंपनी है। इसके अलावा Foxconn और Cowell इलेक्ट्रॉनिक्स भी iPhone SE 4 का कैमरा पार्ट्स के सप्लायर हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें