वॉट्सएप बिना खोले और टाइप किए कैसे भेजें मैसेज, जानें पूरी प्रोसेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Mar 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
how to send whatsapp message with google assistant know all steps
व्हाट्सएप गूगल असिस्टेंट - फोटो : social media

    व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी बवाल हुआ। विरोध में कई लोगों ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट को डिलीट भी कर दिया और कईयों ने सिग्नल और टेलीग्राम जैसे दूसरे एप डाउनलोड कर लिए, हालांकि इस विरोध के बाद भी लोग व्हाट्सएप ही इस्तेमाल कर रहे हैं। सिग्नल और टेलीग्राम अधिकतर लोगों के फोन में है, लेकिन मैसेजिंग का काम व्हाट्सएप के जरिए ही हो रहा है।

    वैसे तो व्हाट्सएप के बारे में आपको काफी जानकरी होगी, लेकिन यदि हम यह कहें कि व्हाट्सएप को बिना ओपन किए और बिना टाइप किए मैसेज कैसे भेजें तो शायद आप भी सकपका जाएं। आज की इस रिपोर्ट हम आपको यही बताएंगे कि बिना व्हाट्सएप खोले और टाइप किए मैसेज कैसे भेजें।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन को अनलॉक करें और ओके गूगल बोलें।
    • अगर ऐसा बोलने पर गूगल असिस्टेंट ओपन नहीं हो रहा तो आपको पहले सेटअप करें।
    • सेटअप करने के लिए सबसे पहले फोन की Settings ओपन करें और Assistant सर्च करें।
    • अब Launch Google Assistant विकल्प पर जाएं और इसे एक्टिव करें।
    • अब Ok Google बोलकर या फोन में गूगल असिस्टेंट बटन दबाकर या होम बटन दबाकर गूगल असिस्टेंट खोलें।
    • अब Send Whatsapp Message बोलें।
    • इसके बाद आपसे गूगल पूछेगा कि किसको मैसेज भेजना है, जिसे मैसेज भेजना है उनका नाम बोलें।
    • अब सेंड बोलें। इसके बाद आपका मैसेज चला जाएगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें