मोबाइल खो जाए उससे पहले कर लें ये सेटिंग्स, लोकेशन तक ट्रैक हो सकती है

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 10 Sep 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
How to remotely delete all data from smartphone if phone stolen or misplace
mobile stolen

    आप अपने स्मार्टफोन पर बात कर रहे हैं और सड़क पर चल रहे हैं और कब आपका फोन चोरी उड़ा ले जाएंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसी स्थिति में हम कुछ नहीं कर पाते हैं। पुलिस के पास जाते हैं तो पुलिस हमसे 100 सवाल पूछती है और 100 बार थाने का चक्कर लगवाती है। हमारे फोन में फोटो-वीडियो समेत कई प्रकार के निजी डाटा और बैंक से जुड़ी जानकारियां होती हैं। ऐसे में इन जानकारियों का गलत इस्तेमाल हो सकता है। मोबाइल चोरी हो जाने की स्थिति में पहला काम उसमें मौजूद फोटो, वीडियो और निजी जानकारियों को डिलीट करना होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब मोबाइल चोरी ही हो गया तो उसमें मौजूद डाटा का डिलीट कैसे करें। तो इसका जवाब यह है कि आप रिमोट से घर बैठे डिलीट कर सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं।

    मोबाइल चोरी हो जाने पर अपना डाटा डिलीट कैसे करें?

    Find My Device
    Find My Device

    अपनी निजी जानकारी की चिंता किसे नहीं होती है। ऐसे में यदि आप भी चाहते हैं कि आपके फोन में मौजूद निजी जानकारी किसी गलत हाथ में ना पड़े तो सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कुछ सेटिंग्स करें। इसके लिए मोबाइल की सेटिंग्स में सिक्योरिटी में जाएं। इसके बादत आपको डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर या एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर का विकल्प मिलेगा। इन सेटिंग्स को खोचने में दिक्कत हो रही है तो सेटिंग्स में सबसे ऊपर सर्च बार में इनके नाम से सर्च कर लें। इसके बाद डिवाइस मैनेजर को एक्टिव कर दें।

    विज्ञापन

    डिवाइस मैनेजर को ऑन करने के बाद फोन गुम हो जाने की स्थिति में आप दूसरे फोन में अपनी कंपनी के अकाउंट से लॉगिन करके या फिर गूगल से लॉगिन करके डाटा को डिलीट कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरा तरीका यह है कि आप अपने फोन में गूगल प्ले-स्टोर से गूगल का Find My Device एप डाउनलोड कर लें। इसकी मदद से आप किसी भी फोन लॉगिन करके अपने फोन का डाटा डिलीट कर सकते हैं, साथ ही फोन को लॉक कर सकते हैं और पासवर्ड भी बदल सकते हैं। हालांकि यह ट्रिक तभी काम करेगा जब आपके फोन में इंटरनेट ऑन होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें