जियो फोन में फोटो कैसे एडिट करें, एक-एक स्टेप में समझें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 08 Sep 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
how to edit photos in jio phone, Know step by step
how to edit photos in jio phone

    पिछले कुछ दिनों से गूगल पर एक सवाल खूब सर्च किया जा रहा है और वह सवाल यह है कि जियो फोन में फोटो कैसे एडिट करें और फोटो पर नाम कैसे लिखें। कई लोगों ने यह भी सवाल सर्च किया है कि फोटो के रंगों को जियो फोन में कैसे बदलें और फोटो में फ्रेम कैसे लगाएं। बता दें कि रिलायंस जियो के दावे के मुताबिक भारत में जियो फोन के इस्तेमाल करने वालों की संख्या 25 करोड़ से ज्यादा हो गई तो आइए इसी बात पर जियो फोन में फोटो करने का तरीका जानते हैं।

    how to edit photos in jio phone
    how to edit photos in jio phone

    वैसे अगर आपके पास जियो फोन है जो आपको इसके बारे में पता ही होगा, लेकिन यदि आपको नहीं पता है तो हम आपको जियो फोन में फोटो को एडिट करने, क्रॉप करने और फोटो पर नाम लिखने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका आज बताएंगे। सबसे पहले अपने जियो फोन की गैलरी में जाएं।

    how to edit photos in jio phone
    how to edit photos in jio phone

    इसके बाद जिस फोटो को एडिट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें। ऑप्शन बटन पर क्लिक करें। आपको सबसे ऊपर डिलीट, उसके बाद एडिट का विकल्प मिलेगा। इसके बाद आप एडिटिंग मोड में पहुंच जाएंगे। यहां आपको 5 विकल्प जूम, रोटेट, क्रॉप, ऑटो मिलेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें