काम की बात: फोन से डिलीट हो गई हैं तस्वीरें तो परेशान ना हों, इन तीन तरीके से मिल सकते हैं वापस
डिलीट करने के बाद हम रिकवरी के लिए परेशान हो जाते हैं। ऐसा होना लाजिमी भी है, क्योंकि हो सकता है कि आपने जो तस्वीरें डिलीट की हैं उनमें कुछ जरूरी तस्वीरें हों। खैर, यदि आपको कुछ टिप्स पता है तो आप डिलीट हुए फोटो-वीडियो को रिकवर भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

विस्तार
कई बार हम गलती से अपने से उन फोटोज वीडियोज को भी डिलीट कर देते हैं जिन्हें डिलीट नहीं करना होता है। डिलीट करने के बाद हम रिकवरी के लिए परेशान हो जाते हैं। ऐसा होना लाजिमी भी है, क्योंकि हो सकता है कि आपने जो तस्वीरें डिलीट की हैं उनमें कुछ जरूरी तस्वीरें हों। खैर, यदि आपको कुछ टिप्स पता है तो आप डिलीट हुए फोटो-वीडियो को रिकवर भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं...
गूगल फोटोज करेगा मदद

यदि आप गैलरी के तौर पर अपने फोन में गूगल फोटोज का इस्तेमाल करते हैं तो डिलीट हुई तस्वीरों को रिकवर करना बहुत ही आसान है। वैसे सभी एंड्रॉयड फोन में गूगल का फोटोज एप डिफॉल्ट रूप से होता है। गूगल फोटोज में फोटो बैकअप का भी ऑप्शन होता है जिसकी मदद से आप गूगल ड्राइव पर फोटो का बैकअप भी ले सकते हैं। यदि गूगल फोटोज से फोटो डिलीट हो गई हैं तो आप परेशान ना हों। एप को ओपन करें और साइड मीनू से Trash या Bin को सेलेक्ट करें। वहां आपको सभी डिलीट हुई तस्वीरें मिल जाएंगी। अब जिन फोटो को वापस पाना चाहते हैं उन्हें सेलेक्ट करें रिकवर कर लें। डिलीट करने के बाद आप 60 दिन के अंदर फोटो को रिकवर कर सकते हैं।
फोन की मेमोरी कार्ड से डिलीट हुई तस्वीरें कैसे मिलेंगी।

वैसे तो आजकल मेमोरी कार्ड का इस्तेमाल बहुत ही कम लोग करते हैं लेकिन यदि उन कम लोगों में से आप भी एक हैं तो आप मेमोरी कार्ड से डिलीट हुए फोटो को भी रिकवर कर सकते हैं। इसके लिए मेमोरी कार्ड को फोन से निकालकर किसी कार्ड रीडर की मदद से कंप्यूटर में लगाएं और किसी भी रिकवरी सॉफ्टवेयर से आप फोटो वापस पा सकते हैं, क्योंकि डिलीट हुए डाटा मेमोरी कार्ड में तब तक रहते हैं जब तक कोई अन्य डाटा उसमें कॉपी नहीं किए जाते हैं। रिकवरी के लिए आप कंप्यूटर मेंEaseUS Data Recovery Wizardजैसे सॉफ्टवेयर की मदद ले सकते हैं।
- अलर्ट: बैंक से आया कॉल और महिला के खाते से निकल गए 5.24 लाख रुपये, आप ऐसे रहें सुरक्षित
- Cop-28: कूलिंग प्लान पर कायम रहेगा भारत, एसी-फ्रिज जैसी बुनियादी वस्तुओं को आम पहुंच में बनाए रखना लक्ष्य
- Cyber Crime: आईफोन-आईपैड पर साइबर अपराधी कर रहे नियंत्रण, मेमोरी चिप में डाटा भी सुरक्षित नहीं
- X New Subscription: एक्स ने लॉन्च किए दो नए सब्सक्रिप्शन प्लान, जानिए आपको अब क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं