PF Account Balance: SMS और मिस्ड कॉल से जानें अपना PF अकाउंट बैलेंस, यह है नंबर

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Nov 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
PF Account Balance Check: how to check pf account balance by giving missed call all you need to know in Hindi
पीएफ एकाउंट बैलेंस : How to check pf balance - फोटो : Amar Ujala

    कोरोना काल के दौरान कई लोगों की नौकरी गई है। कई लोगों को अपने प्रोविडेंट फंड (पीएफ) का पैसा भी निकालना पड़ा है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अपने पीएफ अकाउंट को लेकर खास जानकारी नहीं है, जैसे- पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करना आदि। वैसे तो पीएफ बैलेंस पता करने के कई तरीके हैं जो कि ईपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर बताए गए हैं लेकिन सबसे आसान तरीका मिस्ड कॉल वाला है।

    मिस्ड कॉल के लिए इस नंबर पर कॉल करें

    How to check pf balance
    How to check pf balance

    आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके आप पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पीएफ अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपको अपने अकाउंट में मौजूद पीएफ के पैसे की जानकारी मिल जाएगी।

    विज्ञापन

    SMS से पीएफ बैलेंस जानने के लिए इस नंबर पर मैसेज करें

    EPFO
    EPFO - फोटो : पीटीआई

    इसके अलावा आप एक मैसेज करके भी पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि इन दोनों सेवाओं के लिए आपका यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिव होना चाहिए। यदि आप एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN टाइप करके 7738299899 पर भेज दें। इस सेवा का लाभ आप हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी समेत 10 भाषाओं में उठा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप हिन्दी में आप बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN HIN टाइप करके 7738299899 पर मैसेज कर दें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    1. अंग्रेजी के लिए कोई कोड नहीं है

    2. हिन्दी- HIN

    3.पंजाबी - PUN

    4. गुजराती - GUJ

    5. मराठी - MAR

    6. कन्नड़ - KAN

    7. तेलुगु - TEL

    8. तमिल - TAM

    9. मलयालम - MAL

    10. बंगाली - BEN

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें