WhatsApp OTP Scam: पांच बातें जो आपके लिए हैं बहुत जरूरी, बच जाएंगे हैक होने से

WhatsApp आज सबसे बड़ा और लोकप्रिय कम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म हो गया है और यह तो जगजाहिर है कि जो चीज लोकप्रिय होती है, उस पर लोगों की काली नजरें भी सबसे ज्यादा रहती हैं। व्हाट्सएप पर भी अब हैकर्स की नजर है। WhatsApp को लेकर भी हर दिन नए-नए फ्रॉड सामने आ रहे हैं। अब एक नए तरह का स्कैम व्हाट्सएप पर शुरू हुआ है जिसके जरिए आपके दोस्त ही आपके व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर सकते हैं। आइए जानते हैं WhatsApp OTP स्कैम के बारे में विस्तार से...

स्कैमर सबसे पहले आपको आपके किसी दोस्त के नाम से ही एक मैसेज भेजते हैं जिसमें दावा किया गया होता है कि आपका दोस्त मुसीबत में है। कई बार ये हैकर्स आपके दोस्त के नंबर से ही मैसेज भेज सकता है।

इसके बाद जैसे ही आप उससे बात करना शुरू कर देते हैं उसके बाद हैकर आपको मैसेज भेजकर OTP मांगेगा। हैकर आपसे यह बोलेगा कि उसने आपके नंबर गलती से मैसेज भेज दिया है, कृपया उसे फॉरवर्ड कर दें, लेकिन सच्चाई यह होती है कि ओटीपी के जरिए हैकर आपके अकाउंट को हैक करना चाहता है।
- Truecaller जैसे एप पर काम कर रहा है गूगल, जल्द हो सकता है लॉन्च
- Lenovo लॉन्च कर सकता है नए फोन की सीरीज, Redmi Note 9 मॉडल से होगा मुकाबला
- Apple ने इस साल लॉन्च किए सबसे ज्यादा प्रोडक्ट, iPhone SE से लेकर M1 प्रोसेसर तक, देखें पूरी लिस्ट
- PUBG Mobile: भारत में शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, डाउनलोड लिंक हुआ लाइव