काम की बात: ऑनलाइन कैसे चेक करें फास्टैग बैलेंस, रिचार्ज करना भी जानें, बहुत आसान है तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 06 Mar 2023 01:58 PM IST
सार

सरकार ने सभी निजी और व्यावसायिक वाहनों के लिए FASTag अनिवार्य कर दिया है। आप मोबाइल रिचार्ज की तरह ही फास्टैग अकाउंट में भी ऑनलाइन बैलेंस रिचार्ज कर सकते हैं और बैलेंस चेक भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to Check Balance and Recharge FasTag Card Know Full Process in Hindi
Fastag - फोटो : iStock

    विस्तार

    देश में टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार को कम करने और ऑनलाइन टोल वसूली के लिए सरकार ने Fastag (फास्टैग) व्यवस्था को लागू किया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जो टोल से गुजरने पर उपयोगकर्ता के जुड़े अकाउंट से सीधे टोल काट लेता है। फास्टैग की मदद से टोल प्लाजा पर जाम से छुटकारा मिलता है। वहीं यातायात भी सहज हुआ है और इससे तेल की खपत भी कम होती है। सरकार ने सभी निजी और व्यावसायिक वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। कई बैंक भी फास्टैग सुविधा दे रहे हैं। फास्टैग में आप मोबाइल रिचार्ज की तरह ही ऑनलाइन बैलेंस रिचार्ज कर सकते हैं और बैलेंस चेक भी कर सकते हैं। यदि आप भी घर बैठे फास्टैग रिचार्ज करने का तरीका जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। आइए जानते हैं ऑनलाइन कैसे आप फास्टैग को फटाफट रिचार्ज कर सकते हैं।

    फास्टैग अकाउंट हमेशा आपके आधिकारिक बैंक आईडी के माध्यम से बनाए जाते हैं। इसलिए अपना फास्टैग बैलेंस चेक करने के लिए अपने बैंक की उस वेबसाइट पर जाएं, जिसके जरिए आपने अपनी फास्टैग आईडी बनाई है। बैंक की वेबसाइट खोलने के बाद फास्टैग कैटेगरी को सर्च करें और अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर पोर्टल में लॉग इन करें। अब व्यू फास्टैग बैलेंस पर क्लिक करें और आपको अपने फास्टैग अकाउंट का बैलेंस दिख जाएगा।

    विज्ञापन
    • अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर खोलें।
    • "माई फास्टैग एप" सर्च करें और एप को डाउनलोड करें।
    • अब एप में लॉगिन करें।
    • आप एप में अपने फास्टैग अकाउंट से संबंधित सभी जानकारी भी देख सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें