Phone Under 10000: ये हैं 10 हजार से कम कीमत के टॉप-5 पैसा वसूल स्मार्टफोन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी जानें

भारत में 10 हजार रुपये बजट वाले फोन काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं और मोबाइल फोन के लिए यह बाजार एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी वाला बाजार है। इस कीमत पर कई स्मार्टफोन कंपनियां है जो हर साल कई सारे फोन भारत में लॉन्च करती हैं। इन कंपनियों में रियलमी, रेडमी, पोको, लावा, नोकिया जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। इन स्मार्टफोन में अच्छा कैमरा, बड़ी बैटरी और डेली यूज के लिए अच्छी परफॉरमेंस वाला प्रोसेसर भी आपको देखने मिल जाता है। यदि आप भी 10 हजार से कम कीमत में किसी अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत वाले टॉप-5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

Redmi A1+ 8,449 रुपये
रेडमी ए1 प्लस की शुरुआती कीमत 8,449 रुपये है। हालांकि फोन को 7,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन के साथ डुअल सिम कार्ड सपोर्ट और प्री-इंस्टॉल एफएम रेडियो भी मिलता है। Redmi A1 Plus के साथ मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर और 3 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।
फोन के साथ सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Redmi A1 Plus में 8 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है।

Realme C33 - 8,975 रुपये
रियलमी के इस फोन को 8,975 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और Unisoc T612 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इस फोन में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Realme C33 में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल और दूसरा लेंस 0.3 मेगापिक्सल का मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 5000mAh बैटरी का सपोर्ट है।
- अब Facebook पर बना सकेंगे 90 सेकेंड की Reels
- Vivo V27 Pro Vs Oneplus 11R: 40 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट, जानें सभी डिटेल्स
- Holi Sale: होली सेल में स्मार्ट टीवी पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, 55 हजार की TV पर कर सकेंगे 20 हजार तक की बचत
- Online Fraud: सस्ते आईफोन के चक्कर में लगी 29 लाख रुपये की चपत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती