काम की बात: Chromebook में लैंग्वेज कैसे बदलें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Dec 2023 12:52 PM IST
सार

आप में से कई लोगों ने Chromebook इस्तेमाल किया होगा और कईयों ने नया क्रोमबुक भी खरीदा होगा। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Chromebook में लैंग्वेज चेंज करने का तरीका बताएंगे।

विज्ञापन
How to Change Language on Your Chromebook know in hindi
Chromebook Tips - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    क्रोमबुक (Chromebook) का नाम आपने सुना होगा। आपके दोस्तों ने अक्सर आपको सलाह दी होगी कि विंडोज के चक्कर में क्यों पड़े हो, Chromebook ले लो। क्रोमबुक भी एक लैपटॉप ही होता है। फर्क सिर्फ इतना होता है कि क्रोमबुक में Chrome ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) होता है और विंडोज लैपटॉप में विंडोज होता है।

    आप में से कई लोगों ने Chromebook इस्तेमाल किया होगा और कईयों ने नया क्रोमबुक भी खरीदा होगा। कई लोग तो किसी भी तरह के ओएस में माहिर होते हैं लेकिन कई लोगों को दिक्कत होती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Chromebook में लैंग्वेज चेंज करने का तरीका बताएंगे।

    विज्ञापन
    • नीचे की ओर राइट साइड में दिख रहे क्विक सेटिंग पैनल को ओपन करें।
    • अब आप सेटिंग पेज पर पहुंच जाएंगे।
    • सेटिंग पेज में Advanced पर क्लिक करें।
    • अब Languages and inputs पर क्लिक करें।
    • अब राइट साइड में दिख रहे Languages ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • अब Change के बटन पर क्लिक करें और फिर Device language पर क्लिक करें।
    • अब अपनी पसंद की भाषा को चुनें और कंफर्म कर क्लिक करें।
    • अब अपने सिस्टम को री-स्टार्ट करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें