आफत: Netflix हुआ ठप, हजारों यूजर्स परेशान, नहीं ओपन हो रहा एप
सार
Netflix की सर्विसेज ठप हो गई हैं। Netflix डाउन होने के कारण हजारों यूजर्स परेशान हैं, हालांकि Netflix की सेवाएं सिर्फ अमेरिका में ही ठप हुई हैं।
विज्ञापन

विस्तार
Netflix की सर्विसेज ठप हो गई हैं। Netflix डाउन होने के कारण हजारों यूजर्स परेशान हैं, हालांकि Netflix की सेवाएं सिर्फ अमेरिका में ही ठप हुई हैं।
इसकी जानकारी आउटेज ट्रैकर साइट Downdetector.com ने दी है। Netflix ने भी इस आउटेज की पुष्टि की है और कहा है कि किसी अप्रत्याशित तकनीकी खामी की वजह से यह दिक्कत आई है, हालांकि यह समस्या सभी यूजर्स को नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय समयानुसार सुबह 5:47 बजे Downdetector पर नेटफ्लिक्स के करीब 7,000 यूजर्स ने आउटेज की शिकायत की है। महज कुछ देर बाद ही शिकायतों की यह संख्या 17,000 के आंकड़े को पार कर गई। भारतीय यूजर्स ने फिलहाल Netflix के आउटेज की शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन